फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुंडली में बनाया जाएगा महाराज अग्रसेन का भव्य मंदिर

कुंडली में बनाया जाएगा महाराज अग्रसेन का भव्य मंदिर

Mon, 25 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कुंडली में बनाया जाएगा महाराज अग्रसेन का भव्य मंदिर
कुंडली में बनेगा महाराज अग्रसेन का भव्य मंदिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली में हाईवे पर अग्रसेन महाराज का भव्य मंदिर बनाने के लिए अग्र केसरी महाकुटुम्ब अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट ने पहल शुरू कर दी है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर में अग्रसेन महाराज के अलावा चार धाम के दर्शन भी हो सकेंगे। इस अनूठे मंदिर के लिए संस्था ने करीब सवा दो एकड़ जमीन हाईवे पर खरीदी है और यहां जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी जाएगी।
मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को टीडीआई मॉल के सामने मंदिर की जमीन पर अग्रकेसरी महाकुटुम्ब के ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ही मंदिर के मसौदे को सार्वजनिक किया गया। बैठक में अग्रकेसरी महाकुम्भ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्था ने इसके लिए कुंडली में फिलहाल सवा दो एकड़ जमीन ली है और जल्द ही मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के प्रस्तावित मंदिर की घोषणा को ध्यान में रख कर आयोजित की गई। इस बैठक में अग्रवाल समाज की विभूति ट्रस्टियों ने हिस्सा लिया। राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक संस्था अभी और जमीन खरीदेगी। इस पर अक्षरधाम की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज को भामाशाह माना जाता है। इसलिए मंदिर निर्माण में धन की कमी आड़े नही आ आएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
अग्रसेन मंदिर के साथ चार धाम के भी हो सकेंगे दर्शन
राज्यपाल असम के मीडिया सलाहकार और संस्था के प्रवक्ता अतुल सिंघल ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में लंबे समय से महाराजा अग्रसेन का धाम बनाने की जरूरत महसूस हो रही थी। इस दिशा में प्रयास भी चल रहा था। लेकिन अब जाकर यह फलीभूत होने जा रहा है। सिंघल ने बताया कि इस धाम में कुलदेवी माता महालक्ष्मी एवं अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के मंदिर के अलावा चारों धाम, ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ विशाल ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक-सामाजिक गतिविधियों के केंद्र भी बनाए जाएंगे। इससे पहले इस भूमि पर नवरात्रों में महाराजा अग्रसेन के 81 फुट ऊंचे ध्वज की स्थापना की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जगदीश गोयल, दयाशंकर, अनिल गोयल, दीपक मित्तल, अतुल सिंघल, जगदीश राय गोयल, महाबीर बंसल, रोशन बंसल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed