{"_id":"5c4b4afcbdec2273875d4b68","slug":"51548438268-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी फीडर पर इंसुलेटर हुआ खराब, आधा दर्जन कालोनियों में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी फीडर पर इंसुलेटर हुआ खराब, आधा दर्जन कालोनियों में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
सब्जी मंडी फीडर का इंसुलेटर खराब, 6 कॉलोनियों में सात घंटे बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सब्जी मंडी फीडर की लाइन पर वीरवार रात इंसुलेटर खराब होने से शहर की करीब आधा दर्जन कालोनियों में ब्लैक आउट रहा। लोग शुक्रवार सुबह उठे तो बिजली गायब मिली। तब उन्होंने बिजली सप्लाई नहीं होने की शिकायत अधिकारियों व कर्मियों को दी और सब्जी मंडी फीडर की लाइन पर खराब हुए इंसुलेटर को बदला गया। उसके बाद सुबह लगभग 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
सब्जी फीडर से जुड़ी ऋषि कालोनी, सब्जी मंडी, चावला कॉलोनी, शिवाजी कालोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वीरवार रात बिजली गुल हो गई। जब लोग शुक्रवार सुबह जागे तो बिजली गायब मिली। बिजली नहीं आने से लोगों को घरेलू कार्य करने में परेशानी हुई। इसके चलते लोगों ने मामले की सूचना बिजली अधिकारियों व कर्मियों को दी। सूचना के बाद बिजली कर्मियों ने सब्जी फीडर की लाइन को चैक करना शुरू कर दिया। इसके बाद लाइन पर खराब हुए इंसुलेटर को बदला और सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी।
सब्जी मंडी फीडर की लाइन पर इंसुलेटर खराब होने से आधा दर्जन कालोनियों में बिजली गुल रही। सुबह कर्मचारियों को खराब हुए इंसुलटर को बदलकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी है। -जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी बिजली निगम