फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राजनीति के आगे जिंदगी की जंग हार गया एक दिन का बच्चा

राजनीति के आगे जिंदगी की जंग हार गया एक दिन का बच्चा

Thu, 23 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
राजनीति के आगे जिंदगी की जंग हार गया एक दिन का बच्चा
तंवर की साइकिल यात्रा के जाम में एंबुलेंस फंसने से एक दिन के बच्चे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान जाम में एंबुलेंस फंसने से आधा घंटा देरी से अस्पताल पहुंचे प्री-मैच्योर बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजनीति के आगे नवजात ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसियों को केवल राजनीति से मतलब, चाहे कोई मर जाए। वहीं, डॉ. अशोक तंवर का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के फंसे होने का पता लगते ही रास्ता दे दिया था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कुंडली से साइकिल यात्रा शुरू की थी। कुंडली क्षेत्र से निकाली जा रही साइकिल यात्रा में हाईवे पर एक एंबुलेंस फंस गई थी। एंबुलेंस प्याऊ मनियारी निवासी स्वीटी के प्री-मैच्योर नवजात बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल जा रही थी। स्वीटी ने सात माह के गर्भ के दौरान ही निजी अस्पताल में प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सकों ने सोनीपत ले जाने की बात कही थी। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल ले जा रहे थे। साइकिल यात्रा के दौरान एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही थी। इस दौरान एंबुलेंस में नवजात लेकर बैठे परिजनों को काफी परेशानी हुई थी। बाद में नवजात को सामान्य अस्पताल में ले जाकर दाखिल कराया गया था। यहां उसका उपचार करने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के ताऊ सीब ने बताया कि अगर समय रहते एंबुलेंस को निकाल दिया जाता तो उसके भाई जितेंद्र के मासूम बच्चे की जान बचने की संभावना ज्यादा थी। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां स्वीटी की हालत लगातार बिगड़ जाती है। परिजन व अन्य पहचान वाले लगातार उसे ढांढ़स बंधाने में लगे थे।
विज्ञापन


अशोक तंवर व्यवहारिक नहीं हैं और उनको किसी की जान की परवाह नहीं है। एंबुलेंस में बीमार बच्चा होने के बाद भी उन्हें अस्पताल जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेसियों को जनता के सुख-दुख से लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल विज, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री
नवजात को लेकर जा रही एंबुलेंस के साइकिल यात्रा यात्रा में फंसे होने का पता लगते ही कार्यकर्ताओं ने रास्ता दे दिया था।
डा. आशोक तंवर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed