फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने की सांस्कृतिक प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने की सांस्कृतिक प्रस्तुति

Thu, 17 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने की सांस्कृतिक प्रस्तुति
सोनीपत। जिला स्तरीय 71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन के मैदान में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों व स्कूली बच्चों की ओर से परेड में हिस्सा लेकर तिरंगे को सलामी दी। समारोह के दौरान 10 स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

समारोह में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्कृष्ट कार्यों करने वाले 112 व्यक्तियों को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित किए गए स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं में शांता जैन निवासी सेक्टर 15, रामप्यारी निवासी गांव बिधलान, दया कौर निवासी गांव सलीमसर माजरा, हरदेई निवासी गांव रोहणा, रामदेई निवासी गांव खेवड़ा, विद्या देवी निवासी गांव सलीमसर माजरा, साहबो देवी निवासी गांव रभड़ा, फूलपति निवासी गांव पीपली खेड़ा, भरपाई निवासी गांव भदाना, भतेरी देवी निवासी गांव रिढाऊ, हरदेई निवासी गांव गोरड, नाहंटी देवी निवासी सिसाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नारियां का हुआ सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सात वीर नारियों को सम्मानित किया गया जिनमें संतोष देवी निवासी गांव आहुलाना, राज देवी निवासी गांव गंगेसर, प्रेमवती निवासी गांव चिटाना, संतोष देवी निवासी गांव सरढ़ाना, रोशनी देवी निवासी गांव मलिकपुर, शीला देवी निवासी गांव बरोदा, संतोष देवी निवासी गांव कथूरा, सरोज देवी निवासी गांव रूखी, गीता देवी निवासी गांव थाना खुर्द व बीता निवासी गांव लाठ शामिल हैं।
जिन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बलिदान के कारण देख ने परतंत्रता की बेड़ियों तोड़कर आजादी प्राप्त की। उनके बेटों व बेटियों को सम्मानित किया गया जिनमें राजेंद्र कौर निवासी मोहल्ला मसद, सुरेश कुमार निवासी गांव जांटी कला, बनारसी दास निवासी फरास खाना, जोगिंद्र सिंह निवासी गांव मेहंदीपुर, रामचंद्र दहिया निवासी गांव बिधलान, महेंद्र कश्यप निवासी श्याम नगर सोनीपत, मेहर सिंह निवासी गांव नाहरी, अमित आर्या निवासी सेक्टर-15 सोनीपत, प्रेमलता निवासी गोकुल नगर व विद्या देवी निवासी आर्य नगर सोनीपत शामिल है।
हिंदी आंदोलन सत्याग्रह 1957 के 23 लोगों को किया सम्मानित
इनमें पृथी सिंह निवासी गांव आहुलाना, मूर्ति देवी निवासी गांव रोहणा, सूरजी देवी, ओमपति निवासी गांव गामड़ी, वेद सिंह, वेद कौर निवासी गांव भैंसवाल कलां, धनपति, हुकम सिंह निवासी गांव बरोणा, सुरेंद्र सिंह शास्त्री निवासी मंडी रोड गोहाना, जयसिंह आर्य निवासी गांव छतेहरा, ब्रह्मचारी बलदेव सिंह निवासी गांव कंवाली, त्रिलोक चंद खरबंदा निवासी मोहल्ला कोट सोनीपत, किताबों निवासी गांव बुटाना, ईश्वंती देवी निवासी गांव लल्हेड़ी, शांति देवी, सरदार सिंह तथा पणमेश्वरी देवी गांव रोहट, अमर सिंह, सूर्यदेव, राजसिंह तथा मूर्ति देवी ङनिवासी गांव आंवली, गंगा देवी व सओम प्रकाश निवासी गांव बिलबिलान शामिल है।
इन समाजसेवियों को सम्मानित किया
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर सामाजिक कार्य करने के लिए सोमबीर कटारिया, प्रदीप लठवाल, जरनैल मलिक, दीपक कुमार प्रधान मंथन आर्ट ग्रुप, नवीन मंगला, विजय मलिक, राजबीर मलिक, पवन कुमार, मंदीप राठी, दीपक कुमार, दिलबाग सिंह, मनिंदर सिंह, रवि शाह को सम्मानित किया गया।
सरपंच, खिलाड़ी व सरकारी कर्मी भी सम्मानित हुए
ग्राम विकास के कार्यों में रुचि व सराहनीय योगदान के नाथूपुर गांव की सरपंच पवित्रा को सम्मानित किया गया। तुर्की में ओलंपिक गेम्स में 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल गेम में मकू बधिर छात्र अजय को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सरकारी कार्यों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए ठाकुर लाल एसई नगर निगम, तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, ईटीओ संगीता डबास, प्राचार्या संतोष राठी, प्राध्यापक जगबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल गोयल, प्राध्यापक गढी बाला प्रवीण कुमार, प्राध्यापक जटवाड़ा राजकुमार मलिक, पटवारी ओमप्रकाश, ग्राम सचिव जयभगवान, उपायुक्त कार्यालय से अरविंद कुमार व स्वदेश, कपिल देव लिपिक गढी केसरी मिडिल स्कूल, राजबीर सिंह ड्राईवर, धर्मबीर सिंह चौकीदार, सफाई निरीक्षक नगर निगम से कृष्ण कुमार व भारत, पुलिस विभाग से शकुंतला, पूनम, हरेंद्र, विद्यासागर, रामनिवास, सुनील कुमार, मंदीप कुमार, सत्यवान, सिकंदर, जितेंद्र, राजीव कुमार, श्रीनिवास, रविंद्र कुमार, विक्रम, अनिल, मंजीत सिंह, सुनील, जयदीप, करनेल सिंह, बलजीत सिंह, मंच संचालक सुभाष सिसोदिया को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मिला पुरस्कार
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठम माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा को प्रथम, शिवा शिक्षा सदन को द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। वहीं मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस महिला की टुकड़ी को प्रथम, होमगार्ड की टुकड़ी को दूसरा और एनसीसी जूनियर को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल और मिठाईयां बांटी। इस दौरान उनके साथ डीसी केएम पांडुरंग, सीएमओ डा. जेएस पुनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीसी केएम पांडुरंग ने बाल ग्राम राई और मूक बधिर स्कूल में भी बच्चों को फल और मिठाईयां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed