{"_id":"691640a1274934c9850c75b3","slug":"515-cases-of-liquor-seized-from-a-canter-driver-abandons-vehicle-and-flees-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145234-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंटर से 515 पेटी शराब पकड़ी, चालक गाड़ी छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंटर से 515 पेटी शराब पकड़ी, चालक गाड़ी छोड़कर भागा
Fri, 14 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के खरखौदा थाने में खड़ा कैंटर, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई है। संवाद
खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने कैंटर से 515 पेटी अवैध पकड़ी है। पुलिस ने कैंटर का पीछा किया तो चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाकर ले गया और रास्ते में उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के साथ अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस दर्ज कर लिया है।
खरखौदा पुलिस को नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सैदपुर की तरफ आता हुआ कैंटर दिखाई दिया। टीम ने चालक को गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो उसके चालक ने उसकी गति और तेज कर दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो चालक कैंटर को रोककर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो कैंटर में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी।
कैंटर में 145 पेटी स्टार गोल्ड मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की। उस पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ लिखा हुआ था। इसके अलावा जन्नत मस्त संतरा मार्क की 370 पेटी शराब बरामद की। यह शराब भी हरियाणा में बिक्री के लिए नहीं है। शराब चंडीगढ़ की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित जन्नत बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड की डिस्टलरी में बनी है।
विज्ञापन
भागे अज्ञात चालक के खिलाफ बगैर परमिट के शराब रखने व परिवहन करने का केस दर्ज किया गया है। कैंटर मालिक का पता लगाने के साथ ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब को कहां से लाया गया था और कहां पर सप्लाई की जा रही थी। -पवन कुमार, प्रभारी, थाना खरखौदा