{"_id":"68a4e311205d161754013648","slug":"51-drivers-caught-drunk-nine-vehicles-seized-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140943-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशे में पकड़े गए 51 वाहन चालक, नौ वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशे में पकड़े गए 51 वाहन चालक, नौ वाहन जब्त
Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25: सोनीपत में वाहन चेकिंग करते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात जांच अभियान के दौरान कार्रवाई की। चार घंटे की जांच 51 वाहन चालक शराब के नशे में पकड़े गए, जिनके चालानों का चालान किया गया। नौ वाहन जब्त किए गए हैं।
नशे में गाड़ी चलाते मिलने पर पहली बार में 1000 रुपये, दूसरी बार नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल का प्रावधान है।
तेज गति से वाहन चलाने पर एक हजार से दो हजार रुपये खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना व सिग्नल जंपिंग करने पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन इसके बाद भी लोग यातायात नियमों के पालन को लेकर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक नियमों के पालन में लापरवाही हादसों की मुख्य वजह है। ट्रैफिक डीसीपी नरेंद्र कादियान ने लोगों से अपील कि है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सुरक्षित यात्रा ही प्राथमिकता होनी चाहिए। रात में लगाए गए चेकिंग अभियान में 51 वाहनों का चालान किया गया है।