फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50000 rupees snechad in kgp express way

चालक से मारपीट कर सीने पर पिस्तौल अड़ाकर लूटे 50000 रुपये, केजीपी पर हुई वारदात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
50000 rupees snechad in kgp express way
सोनीपत। केजीपी पर मनौली गांव के पास स्कार्पियो सवार पांच बदमाशों ने ट्राला चालक से मारपीट कर सीने पर पिस्तौल अड़ाकर 50000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। कुंडली थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के जिला बागपत के गांव जिमाना निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि वह अपने क्लीनर के साथ ट्राला में सवार होकर नारनौल में रोड़ी उतारकर वापस लौट रहा था। ट्राला चालक मोनू ने बताया कि जब केजीपी पर मनौली के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पांच युवक उनके पास आए। उन्होंने जबरन उसके ट्राले को रुकवा लिया और चार युवक नीचे उतर कर उससे मारपीट करने लगे। इसी बीच एक ने उसके सीने में पिस्तौल अड़ा दी इसके बाद बदमाशों ने उसे 50000 रुपये छीन लिए और अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गये। उसने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed