फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50000 rupees looted from troll driver

ट्राला चालक से मारपीट कर सीने पर पिस्तौल अड़ाकर लूटे 50000 रुपये व मोबाइल, केजीपी पर हुई वारदात

Mon, 01 Jun 2020 08:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
50000 rupees looted from troll driver
कुंडली। केजीपी पैरीफेरल-वे पर गांव मनौली के पास स्कॉर्पियो सवार पांच बदमाशों ने ट्राला चालक से मारपीट करने के बाद उसके सीने पर पिस्तौल अड़ाकर 50000 रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश केजीपी टोल की तरफ फरार हो गए। चालक ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। कुंडली थाना पुलिस में लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बागपत के गांव झिमाना निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि वह शहादरा, दिल्ली के हीरालाल कामरा के ट्राला पर चालक है। वह क्लीनर उनके गांव के ही शहजाद के साथ ट्राला में सवार होकर पपनेरा, नारनौल से रोड़ी लोडकर उसे लोनी यूपी में उतारकर रविवार को वापस लौट रहा था। उन्हें वहां पर 64400 रुपये मिले थे। ट्राला चालक मोनू ने बताया कि वापसी में उन्होंने ट्राला में डीजल डलवा लिया था। उसके बाद उसके पास करीब 50000 रुपये बच गए थे। जब केजीपी पर मनौली गांव के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पांच युवक उनके पास आए। उन्होंने जबरन उसके ट्राले को रुकवा लिया। उसके ट्राला रोकते ही चार युवक स्कार्पियो से उतरे और उसके पास आकर उससे मारपीट करने लगे। इसी बीच एक ने उसके सीने में पिस्तौल अड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने उससे 50000 रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया और अपनी गाड़ी में बैठकर टोल की फरार हो गए। उसने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

--
मनौली के पास ट्राला चालक से मारपीट कर नकदी लूटने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टोल पर सीसीटीवी चैक करने के साथ अन्य सबूत जुटाए गए हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed