फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   500 tonnes of garbage were cleared from over 20 locations in the city due to the fear of an epidemic.

Sonipat News: संशोधित शहर में महामारी की आशंका पर 20 से ज्यादा स्थानों से 500 टन कूड़ा उठाया

Fri, 04 Sep 2026 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
500 tonnes of garbage were cleared from over 20 locations in the city due to the fear of an epidemic.
फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं शहर में महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए निगम अधिकारियों ने वीरवार देर रात भारी पुलिस बल के साए में 20 से ज्यादा स्थानों से लगभग 500 टन कूड़ा उठाया।
नगर निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरनास्थल पर नगर पालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान खत्री के अलावा भारत बोहत, रामनिवास व विजय ने मुंडन कराया। उसके अलावा खरखौदा नगरपालिका के गेट पर पांच कर्मियाें ने मुंडन कराया।
विज्ञापन

सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन पुलिस सुरक्षा में शहर से कूड़ा उठवाकर कर्मचारियों की हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के लिए अपनाए जा रहे इस रवैये को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं सोनीपत, गोहाना, खरखौदा में 15 सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव खत्री ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। भारत कंडेरा ने सरकार से मांग की कि 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते में मानी गई मांगों को लागू किया जाए। जेल भेजे गए कर्मचारियों को रिहा करने और निलंबित कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने की मांग की गई।
कूड़ा उठान वीरवार देररात से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक जारी रहा। डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाकर मुरथल स्थित प्लांट तक पहुंचाया। इसके बाद अब भी शहर में 700 टन से ज्यादा कूड़ा पड़ा हुआ है।
सबसे पहले सेक्टर 23 के डंपिंग यार्ड को खाली करवाया गया। उसके बाद तिरंगा चौक, सुभाष स्टेडियम, महलाना रोड, मिशन चौक, गुड़ मंडी, आर्य नगर, ओल्ड रोहतक रोड समेत कई स्थानों से कूड़े के ढेर हटवाए गए । सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते हर स्थान पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे और यहां तक कि सेक्टर 23 और बाबा धाम के पीछे वाले डंपिंग प्वाइंट भी पूरी तरह से भर गए थे।

--
अब उन्हें सरकार के आश्वासन नहीं चाहिए : प्रधान मनबीर
खरखौदा। प्रधान मनबीर, उप प्रधान सोनू ने कहा कि अब उन्हें सरकार के आश्वासन नहीं चाहिए। जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे धरने से पीछे नहीं हटेंगे। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी उनकी सरकार के साथ होने वाली बैठकों में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे वार्ता प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों का कहना था कि मंत्री को उनके मुद्दों पर होने वाली बातचीत में हस्तक्षेप करने के बजाय उनकी मांगों के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्री विपुल गोयल के प्रति भी नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि मुंडन करवाना उनके आंदोलन का प्रतीकात्मक विरोध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस फैसला नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर सचिव सीमा, शालू, मनोज, रमेश, संजय, ज्योति बाला, संता आदि मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

फोटो : सोनीपत नगर कार्यालय के गेट पर धरनास्थल पर मुंडन कराने के बाद नारेबाजी करते हड़ताली कर्मच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed