फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   500 bed trauma center will be built on panchayat land in Badi

Sonipat News: बड़ी में पंचायत की जमीन पर बनेगा 500 बेड का ट्रामा सेंटर

Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
500 bed trauma center will be built on panchayat land in Badi
गन्नौर। गांव बड़ी की पंचायती जमीन पर 500 बेड का ट्रामा सेंटर खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पंचायत ने करीब 11 एकड़ पंचायती जमीन को ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव पारित कर खंड विकास एवं पंचायत विभाग के साथ सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पंचायत की ओर से प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद सांसद ने ट्रामा सेंटर की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए प्रस्ताव को केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद गांव बड़ी की करीब 11 एकड़ पंचायती जमीन पर ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिससे आसपास के गांवों के लोग लाभांवित होने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को जल्द इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


गांव बड़ी के सरपंच प्रतिनिधि अरुण त्यागी ने बताया कि सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी ने बड़ी गांव की पंचायती जमीन पर ट्रामा सेंटर खुलवाने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत के समक्ष रखा था। जनहित को देखते हुए ग्राम पंचायत ने गांव की करीब 11 एकड़ जमीन को ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव पर मुहर लगाकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए सांसद, विधायक व खंड विकास एवं पंचायत विभाग को सौंप दिया है। यह गन्नौर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी सौगात होगी। जिसमें 24 घंटे इलाज की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल से दिल्ली तक नहीं है सुविधा

करनाल से दिल्ली तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बात की जाए तो रास्ते में कहीं भी ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को खानपुर मेडिकल कॉलेज व रोहतक स्थित पीजीआई में जाना पड़ता है, जो काफी दूर पड़ते हैं। बड़ी में ट्रामा सेंटर खुलने के बाद खानपुर मेडिकल काॅलेज, रोहतक पीजीआई और अन्य सरकारी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।


वर्जन

जल्द ही ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए मंजूरी मिल जाएगी। जमीन देकर पंचायत ने बेहतर पहल की है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। -निर्मल चौधरी, विधायक, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed