{"_id":"64a8625da9595f01d30936f4","slug":"50-thousand-rupees-were-demanded-by-threatening-to-make-the-photo-of-the-girl-student-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2555-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्रा के फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्रा के फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार रुपये
Sat, 08 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न देने पर आरोपियों ने छात्रा को घर से उठवाने की भी धमकी दी है। छात्रा ने दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ थाना बड़ी में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना बड़ी के एक गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस की महिला गांव के ही सागर नामक युवक के साथ चली गई थी। आरोप है कि वह महिला और सागर ने उसके कई व्यक्तिगत फोटो एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी में वायरल कर रखे हैं। दोनों अब उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर वह उसकी फोटो हर जगह वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महिला की मां भी उनका साथ दे रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे घर से उठवाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला, उसकी मां व सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।