{"_id":"64badd94f1fd44e889047a94","slug":"50-thousand-people-suffering-from-24-hour-power-cut-suffering-due-to-heat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-3277-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 24 घंटे बिजली कट से जूझे 50 हजार लोग, गर्मी से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 24 घंटे बिजली कट से जूझे 50 हजार लोग, गर्मी से हाल बेहाल
Sat, 22 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- किसानों को बल का प्रयोग कर वाहन तक लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पटेल नगर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर की लाइन पर गिरने से शहर के करीब 50 हजार लोग 24 घंटे तक बिजली समस्या से जूझते रहे। गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली निगम के अधिकारियों को देर रात एक-एक घंटे का कट लगाकर कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति देनी पड़ी।
वहीं मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक 9 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में शहर के अधिकतर इलाके में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली समस्या से परेशान कई कॉलोनियों के लोगों ने शुक्रवार को ओल्ड डीसी रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस पर अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने जल्द बिजली आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। शाम 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
फाजिलपुर से हरसाना की ओर जा रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन का तार वीरवार शाम लगभग 3 बजे टूट गया था। पटेल नगर के पास हाईटेंशन लाइन 33 केवी सूरज स्टील लाइन से क्रॉस होती है। हाईटेंशन लाइन का कंडक्टर टूटने के कारण पूरी लाइन 33 केवी लाइन पर जा गिरी। फाल्ट आने के कारण सूरज स्टील बिजली घर से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फीडर, शांति विहार फीडर की बिजली आपूर्ति रोक दी। इसके बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी हरकत में आए। कर्मचारी कंडक्टर ठीक करने व हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने में जुटे रहे।
विज्ञापन
33 केवी सूरज स्टील बिजली घर बंद होने से गुड़ मंडी, मिशन रोड, आर्य नगर, मिशन कॉलोनी, मिर्च मंडी, काठमंडी, वेस्ट रामनगर व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह 6 से शाम 3 बजे तक इन कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं पटेल नगर, शांति विहार, कलावती विहार, शादीपुर, बंदेपुर, बैयांपुर खुर्द, राठधना रोड की अन्य कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
कई कॉलोनियों के लोगों ने सर्कल कार्यालय में किया प्रदर्शन
बिजली समस्या से परेशान शादीपुर के लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर सर्कल कार्यालय पहुंचे। इसमें रमेश सैनी, मुन्नी, संतरा, माया ने बताया कि तार लगातार जलकर टूट रहे हैं। नए तार नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग रखी। वहीं राजीव वर्मा के नेतृत्व में पंचम नगर, नरेंद्र नगर, ब्रह्मनगर, कबीरपुर के लोगों ने भी सर्कल कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इनमें प्रेम चौहान, प्रदीप सैनी, नवीन, संदीप, राजेश, नरेश ने बताया कि वीरवार से बिजली आपूर्ति कम हो रही है। गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता राजीव जैन सर्कल कार्यालय में पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर अधीक्षण अभियंता से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की। जीवन नगर से एसके शर्मा, हेमराज मदान, प्रदीप शर्मा, मुकेश ने भी एसई से मिलकर बिजली समस्या को लेकर अपनी व्यथा सुनाई।
बोले शहरवासी
बिजली के तार बार-बार टूट कर गिर रहे हैं, कर्मचारी फोन उठाकर जवाब नहीं देते। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। कई दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
- रामरती, शादीपुर
रेनीवेल बंद होने से पहले ही पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बिजली की कमी ने समस्या को और बढ़ा दिया है। बिजली के कटों व तार टूटने से परेशानी हो रही है। शिकायत पर भी बिजली कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही है।
- कमला, शादीपुर
बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। सरकार शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रही है। बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है।
- प्रेम चौहान, कबीरपुर
लोड ज्यादा होने से बिजली के तार टूटकर गिर रहे हैं। तार टूटने के बाद कई घंटे तक दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। गर्मी में पसीना भी नहीं सूख रहा। सर्कल कार्यालय में पसीना सुखाने के लिए हाथ का पंखा भी साथ लेकर आया हूं।
- ओमप्रकाश, शादीपुर
पटेल नगर के पास हाईटेंशन लाइन का कंडक्टर टूटने के कारण तार टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गया था। इससे 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर बंद करना पड़ा था। लाइन ठीक होने के बाद शाम 3 बजे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है।
- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत।