फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5 thousand rupees reward announced for the arrest of the accused of murderous attack

जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये इनाम घोषित

Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 thousand rupees reward announced for the arrest of the accused of murderous attack
गांव सबौली के पास बाइक सवार युवक को गोली मारने के मामले में आरोपियों पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा है। आरोपी गांव नांगल कलां निवासी सितेंद्र उर्फ मोहित व उसके दो साथी हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी विनोद कुमार ने 25 मार्च को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई मनोज के साथ बाइक पर सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव सफियाबाद जा रहे थे। जब वह गांव सबौली में पहुंचे थे तो आई-20 कार सवार उनके गांव का सितेंद्र उर्फ मोहित अपने दो साथियों के साथ आया और उनकी बाइक के आगे कार लगाकर रोक लिया था। इसके बाद मोहित ने रंजिश को लेकर पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी थी। मोहित व उसके दो साथियों की गिरफ्तारी पर एडीजीपी एवं आईजी रोहतक रेंज ममता सिंह ने पांच हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed