फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   465 cases of liquor being carried in Uttar Pradesh caught

उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही शराब की 465 पेटी पकड़ी

Mon, 22 Feb 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
465 cases of liquor being carried in Uttar Pradesh caught
जीटी रोड स्थित सेक्टर-7 के पास पुलिस टीम ने एक ट्रक को पकड़कर 465 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब चंडीगढ़ से लेकर आया था। उसे यूपी में सप्लाई करना था।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि केएमपी से एक ट्रक पानीपत की तरफ जाएगा। इस ट्रक में लकड़ी भरी हुई है। ट्रक के केबिन के पास शराब रखी हुई है। पुलिस ने सूचना पर टीम गठित कर ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। सेक्टर-7 के पास पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया और सेक्टर-3 चौकी में ले गई। ट्रक की जांच करने पर उसमें से 465 पेटी शराब मिली। ट्रक चालक की पहचान सतीश निवासी शेखपुरा गन्नौर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सतीश ने बताया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से भरकर लाया है। इसे वह कैथल, जींद, सांपला के रास्ते लेकर आया है। शराब समालखा से यूपी में सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था। उसने शराब का जींद के नंदगढ़ निवासी नवीन संधू की बताया है। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। आबकारी विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। राई थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed