फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4633 quintals of mustard purchased in the markets, lifting continues

Sonipat News: मंडियों में 4633 क्विंटल सरसों की खरीद हुई, उठान जारी

Thu, 04 Apr 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
4633 quintals of mustard purchased in the markets, lifting continues
सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में सरसों की ढेरी का नंबर लगवाते किसान। संवाद
सोनीपत। मंडियों में वीरवार को सरसों की खरीद प्रक्रिया जारी रही। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल खरीदी जा रही है। जिले की सभी मंडियों में 4633 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। साथ ही उठान प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

हैफेड की ओर से किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि वह अपनी सरसों की फसल सुखाकर लाएं। 8 फीसदी से ज्यादा नमी मिलने पर सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। हैफेड की ओर से सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। वीरवार को जिलेभर की मंडियों में 4633 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इनमें सबसे ज्यादा गन्नौर मंडी में 1920 क्विंटल, सोनीपत अनाज मंडी में 1350, खरखौदा अनाज मंडी में 818 और गोहाना अनाज मंडी में 515 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। गन्नौर अनाज मंडी में अब तक 10789 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिसमें से 10486 क्विंटल सरसों की खरीद की जा रही है। हैफेड की ओर से सरसों का उठान होने के तुरंत बाद किसानों को भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed