फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   463 families living on the banks of the drain fear destruction of their homes, protest

Sonipat News: ड्रेन किनारे बसे 463 परिवारों का आशियाना उजड़ने का डर, प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
463 families living on the banks of the drain fear destruction of their homes, protest
सोनीपत। ड्रेन-6 के सुंदरीकरण में बाधा बन रहे निर्माणों को प्रशासन ने एक बार फिर हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी है। ऐसे में ड्रेन किनारे बसे 463 परिवारों को आशियाना उजड़ने का डर सता रहा है। अब डीआरओ कोर्ट में सिंचाई विभाग के पक्ष में फैसला आया है। इसके विरोध में रविवार को प्रभावित परिवार सड़क पर उतर आए। प्रभावित लोगों ने आंबेडकर पार्क में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज सिंह दलाल ने एलान किया है कि यदि प्रशासन कार्रवाई करेगा तो आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस संबंध में 13 सितंबर को फिर से बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान राज सिंह दलाल ने बताया कि प्रशासन ने ड्रेन-6 के दोनों तरफ जनता काॅलोनी, सिक्का काॅलोनी व अन्य कालोनियों के बाशिंदों के मकान पिछली बार तोड़े गए थे। इसके बाद विरोध हुआ तो मामला एससीएसटी आयोग में पहुंचा था और तय हुआ था कि दोनों ओर के 70 फुट तक के मकानों को यथास्थिति में रखा जाएगा। अब प्रशासन ने इन मकानों को हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिसके विरोध में ड्रेन किनारे बसे लोग लामबंद हो गए। प्रभावित परिवार आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में एकत्रित हुए। समिति के अध्यक्ष राज सिंह दलाल ने कहा कि एससी-एसटी आयोग के फैसले को स्थानीय स्तर पर चुनौती नहीं दी जा सकती है। प्रशासन नियम विरुद्ध काम कर रहा है। उनकी मांग है कि यहां बसे लोगों को रियायती दरों पर कही और मकान दिए जाए। इस दौरान सुखबीर, धर्मबीर अटकान, जोनी दुग्गल, राकेश मोर, नरेश, सुमन, धर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed