फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   45359 quintals of paddy purchased in mandis, farmers upset due to non-start of purchase of PR paddy in Gohana

Sonipat News: मंडियों में 45359 क्विंटल धान खरीदा, गोहाना में पीआर धान की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान

Sun, 06 Oct 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
45359 quintals of paddy purchased in mandis, farmers upset due to non-start of purchase of PR paddy in Gohana
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के चलते शनिवार को खरीद नहीं होने से रविवार को काफी संख्या में किसान मंडियों में बासमती धान लेकर पहुंचे। मंडियों में 45359 क्विंटल धान की खरीद की गई। गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में एक सप्ताह से पीआर धान की आवक हो रही है। मंडी में 1000 क्विंटल पीआर धान पड़ा हुआ है। सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मंडियों में लगातार बासमती धान की आवक जारी है। वर्तमान में किसान जिले की मंडियों में 1509 किस्म और गोहाना मंडी में पीआर धान लेकर पहुंच रहे हैं। सोनीपत की नई अनाज मंडी में रविवार को 19539 क्विंटल बासमती धान की खरीद की गई। खरखौदा मंडी में 10500 क्विंटल और गोहाना मंडी में 15000 क्विंटल धान की खरीद की जा सकी। इसके अलावा गन्नौर मंडी में 5000 क्विंटल धान खरीदा गया। मंडियों में प्राइवेट मिलर्स की ओर से 2000 रुपये से 3001 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद की गई। वहीं, मंडियों में बाजरे की आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीआर धान की खरीद न हाेने से किसान परेशान
गोहाना के जींद रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में एक सप्ताह से पीआर धान की आवक हो रही है। मंडी में 1000 क्विंटल पीआर धान पड़ा हुआ है। पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि हैफेड की ओर से पीआर धान की खरीद की जानी है। हैफेड की तरफ से मिल फाइनल न किए जाने के कारण पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed