फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   43 students of the district will get science talent search scholarship, first installment released

Sonipat News: जिले के 43 विद्यार्थियों को मिलेगी विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति, पहली किस्त जारी

Fri, 16 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
43 students of the district will get science talent search scholarship, first installment released
सोनीपत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की तरफ से हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जिले के 43 मेधावी विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को परिषद की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति सत्र 2020-21 की है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की तरफ से साल 2020-21 सत्र के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी जिसका अब परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा में प्रदेश भर से 1500 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। इसमें सोनीपत जिले के 43 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें दो साल की छात्रवृत्ति के रूप में 24 हजार रुपये मिलेंगे। इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होता है आवेदन
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें प्रदेश के टॉप 1500 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इनमें 1250 विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड के होते हैं और 250 विद्यार्थी अन्य बोर्डों के होते हैं। इस परीक्षा में जिले के 43 विद्यार्थियों का किया गया है। इसमें 35 विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड से और अन्य आठ विद्यार्थी सीबीएसई से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शर्तों पर मिलती है छात्रवृत्ति
विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कुछ शर्तों पर खरा उतरना होता है। यह छात्रवृत्ति वही विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं जो 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई विज्ञान संकाय से कर रहें हों। साथ ही वह विद्यार्थी कोई अन्य छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहे हों। इन शर्तों पर खरा उतरने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में ही छात्रवृत्ति डाली जाएगी।
इन विद्यार्थियों का किया गया चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर से प्रिंस, हिंदू कन्या स्कूल से मानसी, देव ऋषि स्कूल से शिवानी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मदीना से सरगम, राजकीय कन्या स्कूल फरमाणा से वर्षा व योगिता, सिकंदरपुर से खुशबू, भैंसवाल कला से दुर्गा, कुराड़ से मानसी, नवीन पब्लिक स्कूल सोनीपत से अंकित कुमार, बारोटा से आर्यन व अंशिका, पैरामाउंट ग्लोबल स्कूल से मनीत, अकबरपुर बारोटा से विनय, मोनिका व वंश, गोहाना से संजीत, राजकीय कन्या स्कूल मुरथल अड्डा से आमना, कुंडली से निखिल व सोनू कुमार, मुरथल से मानसी, धनाना से पूजा, राजकीय कन्या स्कूल गोहाना से अंजलि व नेहा, खानपुर से गीता, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बीसवांमील से अश्विनी कुमार व राय सिंह, बड़ौली से शिवांग, राजकीय कन्या स्कूल दातौली से श्वेता व बैंयापुर लहराड़ा से रितिक मोर का चयन किया गया है।

वर्जन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के 43 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को दो साल के लिए 24 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। बशर्ते यह विद्यार्थी निर्धारित नियमों पर खरे उतरते हों।-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed