फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   42 sports nurseries of the state were affected due to lack of trainers and irregularities

Sonipat News: प्रशिक्षक के अभाव व अनियमितता के चलते प्रदेश की 42 खेल नर्सरियों पर गिरी गाज

Sat, 11 Jan 2025 06:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
42 sports nurseries of the state were affected due to lack of trainers and irregularities
सोनीपत। खिलाड़ियों को तराशने के लिए खोली गई खेल नर्सरियों में अनियमितता मिलने के बाद खेल विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। खेल विभाग की तरफ से प्रदेश के 10 जिलों की 42 निजी खेल नर्सरियों को बंद कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक सोनीपत की 14 खेल नर्सरी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने को प्रत्येक जिले में खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में एक हजार निजी व 500 सरकारी खेल नर्सरी आवंटित की गई थी। विभाग की तरफ से निजी नर्सरियों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इसमें कई नर्सरियों में अनियमितता मिलने के साथ ही कई में प्रशिक्षक तक नहीं मिले। कई संस्थानों ने नर्सरियों के कागजात तक जमा नहीं कराए थे। इस कारण से नर्सरी संचालकों व संस्थानों को नोटिस दिया गया था। इसका जवाब न देने पर विभाग ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इनको बंद कर दिया है।
विज्ञापन




10 जिलों में विभिन्न खेलों की 42 नर्सरियों पर गिरी गाज

प्रदेश के दस जिलों में विभिन्न खेलों की 42 खेल नर्सरियों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश में सोनीपत में सबसे अधिक 14, गुरुग्राम व जींद में आठ-आठ, सिरसा व नूंह की तीन और अंबाला की दो नर्सरियां बंद की गई हैं। साथ ही कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के नारनौल में एक-एक नर्सरियां बंद की गई हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह खेल नर्सरियां 15 जून से जिलों में शुरू कर दी गई थी। नर्सरियों में खिलाड़ियों को सुबह-शाम अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनीपत में इन खेलों की नर्सरी हुई बंद

जिले में अकेले मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई को आवंटित आठ खेल नर्सरी बंद कर दी गई हैं। जिसने एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, लॉन टेनिस, निशानेबाजी, वॉलीबॉल नर्सरी शामिल है। वहीं गांव रिवाड़ा में वॉलीबॉल, गांव बुटाना में दिलबाग बॉक्सिंग क्लब व होली क्रॉस स्कूल में बॉक्सिंग की खेल नर्सरी बंद हुई हैं। साथ ही प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में तैराकी, दीनबंधु सर छोटूराम अकादमी में कुश्ती व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना में हैंडबॉल की नर्सरी बंद की गई है। राई स्कूल में बंद की गई लॉन टेनिस की नर्सरी जिले की एकमात्र खेल नर्सरी थी। जिम्नास्टिक की दो नर्सरियों में एक बंद कर दी गई हैं। वहीं, बॉक्सिंग की चार में से तीन नर्सरियां बंद हुई हैं।




-खेल विभाग की तरफ से जिले की 14 सहित प्रदेश की 42 निजी खेल नर्सरियों के बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। नर्सरियों में प्रशिक्षकों के न होने व अन्य अनियमितता मिलने के कारण नर्सरियों को बंद किया गया है।

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed