फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ारतीय चुनाव आयोग ने पैरालंपियन दीपा मलिक व अमित सरोहा को बनाया आईकॉन

ारतीय चुनाव आयोग ने पैरालंपियन दीपा मलिक व अमित सरोहा को बनाया आईकॉन

Wed, 13 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
ारतीय चुनाव आयोग ने पैरालंपियन दीपा मलिक व अमित सरोहा को बनाया आईकॉन
भारतीय चुनाव आयोग ने पैरालंपियन दीपा मलिक और अमित सरोहा को बनाया आईकॉन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पैरालंपियन में सिल्वर जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी दीपा मलिक व पैरालंपियन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा को भारतीय चुनाव आयोग ने अपना आईकॉन बनाया है। इन दोनों के सहारे देशभर के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से पत्र भेजकर दोनों को यह जानकारी दी गई है और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनकी ऑडियो रिकार्डिंग व फोटो कराने को समय मांगा गया है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने देशभर के चर्चित चेहरों के सहारे मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। जिससे लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने अपने वोट का इस्तेमाल करें। लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने रियो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक व पैरा एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट समेत पैरालंपिक में कई बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित सरोहा को चुना है। यह दोनों ही सोनीपत के रहने वाले है, जिनमें दीपा मलिक की भैंसवाल कलां गांव में ससुराल है जो इस समय गुरुग्राम में रहती हैं। वहीं अमित सरोहा बैंयापुर गांव के रहने वाले है। दोनों को चुनाव आयोग की ओर से पत्र भेजकर भारतीय चुनाव आयोग का आईकॉन बनाए जाने की जानकारी दी, जिससे दोनों खिलाड़ी काफी खुश है। भारतीय चुनाव आयोग इनकी ऑडियो रिकार्डिंग के सहारे मतदाताओं को जागरूक करेगा तो प्रचार सामग्री पर इनके फोटो का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पत्र भेजकर भारतीय चुनाव आयोग का आईकॉन बनाए जाने की जानकारी दी है। यह काफी खुशी की बात है कि हम लोगों को जागरूक करने के लिए काम करेंगे। क्योंकि मतदान भी हर किसी के लिए जरूरी है और उसके लिए जागरूक करना काफी सुखद रहेगा। -अमित सरोहा, पैरालंपियन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed