{"_id":"5c23dc8abdec2256a2237a9f","slug":"41545854090-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जूनियर टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल जूनियर टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा की बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल जूनियर टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हरियाणा की बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खेवड़ा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही नेशनल जूनियर व यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बुधवार को हरियाणा ने बड़ा उलटफेर करते हुए पश्चिम बंगाल को हराकर जूनियर गर्ल्स में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पश्चिम बंगाल पिछले साल का विजेता है और उसे सबसे बड़ा दावेदार इस बार भी माना जा रहा था, लेकिन हरियाणा की बेटियां उलटफेर करके आगे बढ़ गई।
प्री क्वार्टर फाइनल के जूनियर ब्वायज में मिजोरम ने त्रिपुरा को 3-1, कर्नाटक ने गोवा को 3-1, दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 3-0, तेलंगाना ने हरियाणा को 3-1, पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-2, उत्तर बंगाल ने तमिलनाडु को 3-1, पीएसपीबीए ने महाराष्ट्र बी को 3-0, गुजरात ने पंजाब को 3-0 से हराया। वहीं जूनियर गर्ल्स में महाराष्ट्र ए ने राजस्थान को 3-0, तमिलनाडु ने उत्तर बंगाल को 3-0, असम ने ओडिशा को 3-1, कर्नाटक ने महाराष्ट्र बी को 3-1, तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 3-1, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 3-0, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 3-0 व हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 3-2 से हराया। अब चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम आगे का सफर तय करेंगी।