फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नोटबंदी का एक साल होने पर विपक्षी पार्टियों ने मनाया काला दिवस

नोटबंदी का एक साल होने पर विपक्षी पार्टियों ने मनाया काला दिवस

Thu, 09 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी का एक साल होने पर विपक्षी पार्टियों ने मनाया काला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
नोटबंदी का एक साल होने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से शुरू करके शहर में जुलूस निकाला और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी के प्रदेश सचिव कंवर सिंह खत्री ने कहा कि 500 व 1000 रुपये के नोटों पर बैन लगाकर भाजपा सरकार ने देश की जनता को परेशान किया। लोगों ने बैंकों में कई घंटे तक लाइन में खड़े होकर पुराने नोटों को बदलवाया। इस दौरान लाइन में खड़े होने वाले सैकड़ों लोगों की जान भी चली गई। इसके लिए भाजपा सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेवार हैं। नोटबंदी के कारण किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इससे लाखों रोजगार पर संकट खड़ा हो गया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, विरेंद्र मलिक, सत्यवीर निर्माण, मोनिका मलिक, सतपाल चौहान, उमेद सिंह दहिया, अनिल बिन्नी, अलीशेर पठान, भलेराम जांगड़ा, पवन खरखौदा, देवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
वामपंथी पार्टियों ने सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली
फोटो 10- बस अड्डे के पास सरकार का पुतला फूंकते वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ता
सोनीपत। नोटबंदी के विरोध में वामपंथी पार्टियों ने बुधवार को शहर में केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बस अड्डे के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका। रेलवे स्टेशन से शुरू हुए जुलूस के दौरान सीपीआई, सीपीआई (एम), एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) व नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वामपंथी पार्टियों के नेताओं का कहना है कि नोटबंदी में काला धन निकालने, आतंकी फंडिंग रोकने, नकली नोट का चलन बंद करने के दावे सब खोखले साबित हुए है उल्टे नोटबंदी की वजह से देश में करीब 150 लोगों की मौत हो गई। नोटबंदी की विफलता को ढकते हुए कैशलेस नीति का जोर दिया गया। उसके बाद जीएसटी लागू कर छोटे दुकानदार व उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी है और सारे व्यापार व उद्योग पर बड़े पूंजीपतियों का कब्जा हो गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व श्रद्धानंद सोलंकी, हवा सिंह, सतबीर कश्यप, कामरेड हरिप्रकाश, ईश्वर राठी, सुमित कुमार ने किया।
-
काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ जताया रोष
फोटो06- पुराने नोटों पर फूल चढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता
गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित विधायक जगबीर सिंह मलिक के निवास स्थान पर कांग्रेसियों ने नोटबंदी के फैसले को एक साल पूरा होने पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र सांगवान व कृष्ण सैनी ने कहा कि एक साल पहले केंद्र सरकार ने पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। नोटबंदी करने के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त करने, काले धन पर चोट, जाली नोटों पर रोक लगने व भ्रष्टाचार खत्म होने का हवाला दिया था। दुष्यंत लठवाल ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में बेरोजगारी बढ़ी और कई फैक्ट्रियां बंद हो गई थीं। नोटबंदी करके भाजपा नेताओं ने अपना काला धन सफेद करने का काम किया। इस मौके पर आजाद सिंह डांगी, धर्मपाल लठवाल, बंसी वाल्मीकि, बिजेंद्र मलिक, आजाद सिंह मलिक, सतपाल, तरुण मलिक, रमेश हुड्डा, अनिल सांगवान मौजूद रहे।

-
आम आदमी पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला
राई। नोटबंदी को एक वर्ष पूरा होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अनिल तुषीर ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर देश की जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया है, जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। इस मौके पर राकेश कुमार, जयभगवान आंतिल, जितेंद्र गहलावत, विजेंद्र दहिया, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed