{"_id":"6556694e376b86daa504d5a9","slug":"41-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-glass-of-industrialists-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9462-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 41 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 41 लाख रुपये चोरी
Fri, 17 Nov 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव राई स्थित उप तहसील में टूटा कार का शीशा। संवाद
राई । गांव राई स्थित उप तहसील परिसर में खड़ी उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर चोर 41 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उद्योगपति व उनके चालक कार के पास पहुंचे तो चोरी का पता लगा। इस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से सोनीपत स्थित गोकुल नगर निवासी उद्योगपति वीरेंद्र बंसल अपनी कार में सवार होकर वीरवार को राई उप तहसील में रजिस्टरी करवाने आए थे। वह कार को तहसील परिसर में खड़ी कर किसी से मिलने के लिए चले गए। उनकी कार के अंदर बैग में 41 लाख रुपये की नकदी रखी थी। कार का चालक भी महज दो मिनट के लिए कार से दूर चला गया। इसी बीच चोर उनकी कार का शीशा तोड़कर 41 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में नकदी के साथ ही कुछ कागजात भी बताए जा रहे हैं। जब चालक व उद्योगपति कार के पास आए तो घटना का पता लगा। इस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया गया। घटना का पता लगते ही राई थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।