फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 thousand fine for not starting cleaning of drains

Sonipat News: नालों की सफाई शुरू नहीं करने पर 40 हजार जुर्माना

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
40 thousand fine for not starting cleaning of drains
फोटो 09: सोनीपत में कामी रोड पर नाले की सफाई का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन, साथ में निगम पार्
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को नालों की सफाई देखी। पूर्वी क्षेत्र में नालों की सफाई शुरू नहीं करने पर सफाई ठेकेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई। नालों की सफाई शेड्यूल के अनुसार नहीं करने पर सफाई एजेंसी आईएनडीएसएस प्राइवेट लिमिटेड पर 40 हजार का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

मेयर सुबह सेक्टर-12 में सफाई कर्मियों के हाजिरी प्वाइंट पर पंहुचे। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह व दरोगा कृष्ण कुमार से आईटीआई चौक से ड्रेन नंबर-6 तथा ओल्ड डीसी रोड पर नालों की सफाई की जानकारी मांगी। सफाई दरोगा ने अभी शुरू नहीं कनरे की जानकारी दी। इस पर मेयर ने बारिश का सीजन शुरू होने से पहले नालों को साफ करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने श्रीराम शर्मा चौक पर नालों की सफाई करने वाली टीम की हाजिरी चेक की तो बहुत कम सफाई कर्मी ड्यूटी पर मिले। उन्होंने शेड्यूल के अनुसार सफाई हो चुके बाबा धाम के पीछे निरीक्षण किया तो नाले गंदगी से भरे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर खड़े होकर सफाई करवाई। इसके बाद सब्जी मंडी चौक से खिजर मकबरे तक नालों की सफाई शुरू करवाते हुए मेयर ने कहा कि नाले की नए सिरे से सफाई करवाई जाए। दुकानदारों की ओर से नालों के स्लैब टूटे होने की शिकायत पर मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रखवा दिए जाएंगे।

उन्होंने सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन में नालों के टूटे हुए स्लैब वाले स्थानों को चिह्नित करके सूची तैयार करें, जिससे बारिश का मौसम आने से पहले स्लैब रखवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed