फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4 year old encroachment removed from PWD shop and warehouse

Sonipat News: पीडब्ल्यूडी की दुकान व गोदाम से हटवाया 4 साल पुराना कब्जा

Tue, 22 Oct 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
4 year old encroachment removed from PWD shop and warehouse
सोनीपत के डबल स्टोरी ​स्थित फ्लाईओवर के नीचे लोक निर्माण विभाग के गोदाम में रखा कब्जाधारी का स
सोनीपत। डबल स्टोरी स्थित फ्लाईओवर के नीचे लोक निर्माण विभाग की दुकान व गोदाम से 4 साल पुराना कब्जा हटाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जब दुकान पर कब्जाधारी नहीं पाया गया तो टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर दुकान व गोदाम से सामान को बाहर निकालकर रख दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी चांद राम 4 वर्ष से लोक निर्माण विभाग की दुकान व गोदाम पर कब्जा किए हुए था। इससे पहले वर्ष 2023 में भी कब्जा हटवाया गया था, लेकिन कब्जाधारी से दुकान में फिर से कब्जा कर लिया था। इसके बाद विभाग ने कब्जाधारी को 14 अगस्त 2024 को अंतिम नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उसकी तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई। अब उन्होंने विभाग की टीम व पुलिस के साथ कब्जाधारी का सामान बाहर निकाल दिया है। अगर वह भविष्य में दुकान पर फिर से कब्जा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed