फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4.22 lakh rupees grabbed in the name of getting a government job for the wife of the salon operator

सैलून संचालक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.22 लाख रुपये हड़पे

Thu, 11 Nov 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
4.22 lakh rupees grabbed in the name of getting a government job for the wife of the salon operator
शहर के मॉडल टाउन में सैलून चलाने वाले युवक ने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.22 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने मामले को लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से शिव कॉलोनी फिलहाल मॉडल टाउन निवासी नितिन ने सीजेएम कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है कि वह मॉडल में सैलून चलाता है। उसके सैलून पर यूपी के बागपत निवासी संदीप का आना-जाना था। संदीप ने उसे झांसे में लेकर कहा कि वह उसकी पत्नी नीलम को सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगवा सकता है। उसकी कई अधिकारियों से पहचान है। उसने इसकी एवज में 6 लाख रुपये की मांग की थी। उसने इतने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने उससे किस्तों में पैसे देने को कहा। आरोपी ने जुलाई, 2020 में कहा था कि जनवरी, 2021 तक वह उसकी पत्नी को नौकरी लगवा देगा। तब आरोपी ने 5 हजार रुपये खाते में डलवा लिए और एक लाख रुपये नकद ले गया। उसके बाद आरोपी उससे 2.02 लाख रुपये खाते में डलवा चुका है। साथ ही 18 दिसंबर, 2020 को उससे 1.20 लाख रुपये नकद ले गया। वह उससे 4.22 लाख रुपये ले चुका है। बाद में उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिली तो उसने उसे ही धमकी देनी शुरू कर दी। नितिन ने सिविल लाइन थाना व एसपी कार्यालय में शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर पत्नी को नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी ऐंठने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed