फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   38 schools of the district will be honored with Swachh Vidyalaya Award today

जिले के 38 स्कूल स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से आज किए जाएंगे सम्मानित

Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
38 schools of the district will be honored with Swachh Vidyalaya Award today
सरकार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की योजना शुरू की है। इस कड़ी में शुक्रवार को जिले के 38 विद्यालयों को स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह शहर के जैन विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त ललित सिवाच विद्यालयों को सम्मानित करेंगे। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला परियोजना संयोजक नवीन गुलिया ने बताया कि सरकार की यह योजना एक अनूठे प्रदेश व देश का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण के साथ शैक्षणिक परिवेश को भी बेहतर ही इस योजना का उद्देश्य है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी, जिसमें उपायुक्त चयनित विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार प्रदान कर और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

1298 में से 740 ने करवाया था पंजीकरण
सहायक परियोजना संयोजक रामफल चौहान व अनिल नैन ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले के 1298 विद्यालयों में से 740 ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करते हुए मांगी गई जानकारी भरी थी। इन सभी विद्यालयों का पुरस्कार कमेटी ने सर्वेक्षण करके विभिन्न श्रेणियों में जिले के 38 स्कूलों को चार व पांच स्टार रेटिंग दी थी, जिन्हें जिलास्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छह कैटेगरी के आधार पर दी गई रेटिंग
पेयजल की व्यवस्था
शौचालयों की व्यवस्था
साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था
व्यवहार बदलें और इमारत क्षमता
कोरोना-19 (तैयारी और जिम्मेदारी)
--
ओवरऑल कैटेगरी में ये होंगे सम्मानित
ब्लॉक स्कूल
सोनीपत 01 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा।
राई 03- मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय लिवासपुर व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारोटा
खरखौदा -01 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर बांगर
गोहाना-01 राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी
गन्नौर-02 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिगान व राजकीय प्राथमिक पाठशाला, धतूरी
सब कैटेगरी में कितने स्कूल होंगे सम्मानित
ब्लॉक स्कूल
सोनीपत 12
राई 04
मुडलाना 01
खरखौदा 03
कथूरा 05
गोहाना 01
गन्नौर 04
विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए सरकार ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की थी। जिसमें विद्यालयों को एक लिंक दिया गया था, जिस पर विद्यालयों को मांगी गई जानकारी भरनी थी। विद्यालयों की तरफ से भरी गई जानकारी की सत्यता जांचने के लिए गठित टीमों ने विद्यालयों में जाकर सर्वे किया। स्कूलों की व्यवस्था जांचने के बाद जिले के 8 स्कूलों को ओवरऑल कैटेगरी व 30 स्कूलों को सब कैटेगरी के तहत 4 से 5 स्टार रेटिंग दी गई। चयनित 38 स्कूलों को शुक्रवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। -नवीन गुलिया, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed