फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3.77 lakh swindled under the guise of fake challans, share trading, and offers of help.

Sonipat News: फर्जी चालान, शेयर ट्रेडिंग और मदद के नाम 3.77 लाख ठगे

Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
3.77 lakh swindled under the guise of fake challans, share trading, and offers of help.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों ने ऑनलाइन और डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में तीन ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें व्हाट्सएप पर फर्जी आरटीओ चालान एपीके फाइल, शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर और एटीएम पर मदद का बहाना करके ठगी की गई है।
पीड़ितों ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। इन मामलों में कुल 3.77 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। गांव बढ़मलिक निवासी चंद्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 1,02,750 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

गांव खुबड़ू निवासी अंकुश से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2,64,700 रुपये ठगे गए। वहीं, गांव बैयापुर खुर्द निवासी मिथलेश के खाते से एटीएम पर मदद के बहाने रकम उड़ाई गई। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर ठगी
चंद्र सिंह ने 12 जुलाई को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल फोन पर परिचित रामफूल के नाम से एक व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश में आरटीओ चालान की फर्जी एपीके फाइल थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल 1,02,750 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। फ्लिपकार्ट से तीन मोबाइल फोन भी ऑर्डर किए गए जिन्हें उन्होंने समय रहते रद्द करा दिया।

शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा
गांव खुबड़ू निवासी अंकुश ने 10 जुलाई को साइबर थाने में प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज कि उन्हें एक कॉल आई, जिसमें शेयर ट्रेडिंग और शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया। बाद में उन्हें टेलीग्राम के टास्क अनर्ड रेवेन्यू टीसीएसक्यूजी ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में लगातार टास्क पूरे करने और उच्च रिटर्न का लालच दिया गया। ठगों के झांसे में आकर अंकुश ने अपने एचडीएफसी बैंक खातों से विभिन्न खातों में कुल 2,64,700 रुपये ट्रांसफर किए। रकम वापस न मिलने और संपर्क न हो पाने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

एटीएम पर मदद के बहाने रकम उड़ाई
गांव बैयापुर खुर्द निवासी मिथलेश ने 2 जुलाई को सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह बहालगढ़ रोड स्थित उज्जीवन बैंक में नया एटीएम कार्ड बनवाने गई थीं। अशिक्षित होने के कारण उन्होंने एटीएम का पिन बनाने और रुपये निकालने के लिए एक व्यक्ति की मदद ली। उस व्यक्ति ने पिन बनने की बात कहकर उनके एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया हालांकि मशीन से नकदी नहीं निकली। महिला के मोबाइल पर 10 हजार रुपये कटने का संदेश आया और घर पहुंचने के बाद खाते से अन्य रकम कटने के संदेश भी मिलने लगे। यह राशि उन्होंने ऋण लेकर जमा की थी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ठग का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed