फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 feet tall Govardhan Maharaj made from 5100 kg cow dung in Sonipat, 31 plates decorated for Maha Aarti

Haryana: सोनीपत में 5100 किलो गोबर से बनाया गया 36 फीट का गोवर्धन महाराज, महाआरती के लिए 31 थालों को सजाया

Sat, 02 Nov 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

सोनीपत के अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्रद्धालु भगवान गोवर्धन की पूजा कर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सोनीपत सहित विभिन्न जिलों के श्रद्धालु शामिल हुए। 

विज्ञापन
36 feet tall Govardhan Maharaj made from 5100 kg cow dung in Sonipat, 31 plates decorated for Maha Aarti
गोवर्धन पूजा महोत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के प्रमुख मंदिरों सहित विभिन्न जगह गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। अन्नकूट उत्सव पर शहर में कई जगह भंडारा लगाया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम के परिसर में शाम को भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार महोत्सव में 5100 किलो गोबर से बने 36 फुट के गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर 31 थालों से महाआरती की गई।

विज्ञापन


शहर के ककरोई चौक स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, महावीर कॉलोनी के सिद्धपीठ श्री लक्ष्मीनारायण बालाजी मंदिर, नरेंद्र नगर में शिव मंदिर, रोहतक रोड पर गुड़ मंडी बाजार में शिव सेवा समिति, श्री श्याम मंदिर सोनीपत धाम सहित विभिन्न जगह गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन कर भंडारा लगाया गया है। इसके अलावा कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में गोवर्धन पूजा महोत्सव पर संकीर्तन कर भंडारा लगाया जाएगा। यहां कारीगराें ने गोवर्धन पूजा के लिए 5100 किलो गाय के गोबर से 36 फीट का गोवर्धन बनाया है। 36 फुट की प्रतिमा एक ऊंची पहाड़ी पर बनाई गई है, जो श्रद्धा के प्रतीक के साथ अत्यंत मनमोहक है।
विज्ञापन




अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्रद्धालु भगवान गोवर्धन की पूजा कर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सोनीपत सहित विभिन्न जिलों के श्रद्धालु शामिल हुए। दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। गोवर्धन महाराज के संपूर्ण स्वरूप को तैयार करने में कारीगरों को 108 घंटे का समय लगा है। इसके बाद गोवर्धन महाराज का आलौकिक श्रृंगार किया गया है। भगवान गोवर्धन 7 दिन तक यहीं विराजमान रहेंगे। प्रतिदिन आठ तरह का भोग अर्पण कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed