{"_id":"65591890e3d7830078025758","slug":"35-roadways-buses-will-go-to-palwal-rally-passengers-may-have-to-face-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1002-9548-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पलवल रैली में जाएंगी रोडवेज की 35 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पलवल रैली में जाएंगी रोडवेज की 35 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
Sun, 19 Nov 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें व यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पलवल में 20 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर आयोजित रैली में सोनीपत डिपो से 35 बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं, जिसमें बीएस-6 मानक की ही बसों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डे से यह सभी बसें 19 नवंबर को ही पलवल के लिए रवाना कर दी जाएंगी। ऐसे में दिल्ली, जयपुर, आगरा सहित विभिन्न लंबे रूट पर बस सेवा प्रभावित हो सकती है, जिससे छठ पर्व पर अपने घर जाने वाले प्रवासियों और दैनिक यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
छठ पर्व के चलते घर लौट रहे प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में सोनीपत बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। यह सभी सोनीपत से दिल्ली व बड़ौत रूट पर जाने वाली बसों के सहारे उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। ऐसे में बस अड्डे पर कई दिनों से यात्रियों की भीड़ लग रही है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलानी पड़ रही हैं। इस स्थिति में यदि बीएस-6 मानक की 35 बसों को पलवल भेजा जाता है तो यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
डिपो में बीएस-6 मानक की 45 बसें
सोनीपत बस डिपो में लगातार नई बसें शामिल हो रही हैं। इस समय डिपो में 156 बसें हो गई हैं। हालांकि इनमें से 16 नई बसों को कागजात पूर्ण न होने पर सड़कों पर नहीं उतारा गया है। ऐसे में डिपो में ऑन रूट बीएस-6 मानक की 45 ही बसें हैं। रविवार को सोनीपत बस अड्डे से 25 और गोहाना बस अड़्डे से 10 बसें भेजी जाएंगी। बीएस-6 मानक की अधिकतर बसों के पलवल भेजे जाने के बाद दिल्ली सहित लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
मुख्यालय से 35 बसों को पलवल भेजने के निर्देश मिल हैं। यह बसें रविवार को भेजी जाएंगी, जो सोमवार शाम तक वापसी करेंगी। बस यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।