फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35 mm rain in sonipat, monsoon season, road full, rain water, sonipat

न पानी निकला, न सुधरे हालात

Sun, 31 Jul 2016 12:27 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 31 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
35 mm rain in sonipat, monsoon season, road full, rain water, sonipat
गांधी चौक के पास से बारिश के दौरान गुजरते वाहन - फोटो : amar ujala
लगातार तीसरे दिन शनिवार को हुई तेज बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह सीवर जाम होने से लोगों के घरों में पानी जा घुसा। अबकी बार बारिश ज्यादा होगी ये चेतावनी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। इसके बाद भी पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के अधिकारी नहीं चेते। 35 एमएम बारिश के बाद चारों तरफ हुए जलभराव को देखने स्वयं डीसी केएम पांडुरंग शहर में निकले और अधिकारियों को फटकार तक लगाई।
विज्ञापन


शहर के इन स्थानों पर रहता है सबसे ज्यादा जलभराव
शहर के शनि मंदिर, कालूपुर चुंगी, मिशन चौक, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-12, आईटीआई चौक बाईपास, ककरोई रोड और सूरी पेट्रोल पंप रोड पर सबसे ज्यादा पानी भरता है। साथ ही वेस्ट रामनगर, कालूपुर गंाव तो ऐसी जगह हैं जहां बिना बारिश के ही जलभराव रहता है। डीसी ने शनिवार को बारिश में ही अधिकारियों को शहर के इन्हीं स्थानों पर ले जाकर हालात को दिखाकर फटकार लगते हुए जल्द से जल्द पानी निकासी का प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बारिश के पानी को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को ले जाकर मौका दिखाया गया है। वहीं जल्द ही पानी निकासी के आदेश दिए गए हैं। अगर इसके बाद भी किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, डीसी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed