{"_id":"6a5943fd68a9555bb3009209","slug":"33-kv-power-substation-established-at-a-cost-of-1160-crore-becomes-operational-brings-relief-to-thousands-of-consumers-across-four-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157056-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 11.60 करोड़ से स्थापित 33 केवी बिजलीघर शुरू, 4 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 11.60 करोड़ से स्थापित 33 केवी बिजलीघर शुरू, 4 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन
गन्नौर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजाना कलां-दुभेटा रोड पर ढाई एकड़ में 11.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन का वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने उद्घाटन किया। सब स्टेशन के शुरू होने से बजाना कलां, बजाना खुर्द, तेवड़ी और पुगथला सहित आसपास के गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। वहीं सरढाना और मोई सब स्टेशनों पर वर्षों से बना अतिरिक्त लोड भी कम होगा।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोडिंग, फाल्ट और अघोषित कटौती जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इनसे निपटने के लिए सरकार बिजली ढांचे का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले खादर क्षेत्र के घसौली में नया पावर हाउस शुरू किया गया था। आने वाले समय में क्षेत्र में दो और नए पावर हाउस शुरू किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर एसई मनिंदर कादियान, एक्सईएन प्रवीण गर्ग, एसडीओ अमित डागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।