फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   32 caught cheating in the hindi examination

हिंदी की परीक्षा में भी जमकर चली नकल, 32 केस पकड़े

Sun, 08 Mar 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
32 caught cheating in the hindi examination
शहर के एक परीक्षा केंद्र पर नकल डालने के बाद दीवार फांदकर भागता युवक। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में जमकर नकल कराई जा रही है। हिंदी की परीक्षा में भी परीक्षार्थी नकल करने से नहीं रुके। शनिवार को 10वीं की हिंदी की परीक्षा में 32 नकलचियों को पकड़ा गया। जिले में 97 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग की तरफ से किए जा रहे नकल रहित परीक्षा के दावे लगातार धरासायी हो रहे हैं।
विज्ञापन

10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन लगातार दावे करता रहा है। उसके बावजूद नकल का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों की दखल अंदाजी खूब दिखाई दी। परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़कर पर्चियां फेंकने वाले बाहरी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयास करती रही, लेकिन बाहरी तत्वों पर अंकुश नहीं लग सका। 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर 12.30 बजे शुरू हुआ। पेपर शुरू होते ही बाहरी तत्व दीवारों पर चढ़ना शुरू हो गए। मौका देखते ही युवक कमरों की खिड़कियों के पास पहुंच जाते और पर्चियां डालकर तुरंत बाहर आ जाते। दीवार के पास ही कुछ युवक पुलिस पर नजर रखते रहे, पुलिस कर्मचारी को आता देख तुरंत आवाज लगाकर साथी को वापस बुला लेते। जिस समय फ्लाइंग टीम आती, उस समय सब शांत हो जाते। टीम के जाते ही सभी दोबारा सक्रिय हो जाते। परीक्षा शुरू होने से खत्म होने तक यह सिलसिला जारी रहा। शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर यही स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को आता देख भाग जाते दूर
परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे उनके साथी परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े होकर पर्चियां अंदर पहुंचाने का प्रयास करते रहे। जब पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ राउंड लगाने जाते तो बाहरी तत्व नकल डालने पहुंच जाते। पुलिसकर्मी उनकी तरफ दौड़ते तो दूर भाग जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 10वीं का हिंदी विषय का पेपर था। परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। फ्लाइंग टीमों ने जिले में 32 यूएमसी बनाई। इसमें सोनीपत में सबसे अधिक 18 यूएमसी बनी।
- जगदीश, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed