फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   32 archers advance to the next round on the first day of the Asian Games Archery Trials

सोनीपत: एशियन गेम्स तीरंदाजी के ट्रायल में पहले दिन 32 तीरंदाज अगले दौर में पहुंचे

Sun, 19 Feb 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
32 archers advance to the next round on the first day of the Asian Games Archery Trials
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में ट्रायल देते तीरंदाज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में शनिवार से तीरंदाज एशियन गेम्स में चयन के लिए ट्रायल शुरू हो गए। पहले दिन 64 खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया। अब दो दिन के अंदर 32 में 16 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए साई सोनीपत में ही राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।
तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि पहला ट्रायल 10 से 17 जनवरी तक कोलकाता में हुआ था। इसमें देशभर के तीरंदाजों में से 64 तीरंदाजों का चयन हुआ था। अब शनिवार से सोमवार तक साई के बहालगढ़ केंद्र में फाइनल ट्रायल शुरू हो गया है। इसके विजेता तीरंदाज 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भाग लेंगे। इन तीरंदाजों के अभ्यास के लिए साई सोनीपत में ही राष्ट्रीय कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन ये खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे
कम्पाउंड लड़कों में : प्रथमेश समाधान जावेकर, रजत चौहान, रिषभ यादव, हर्ष दत्तात्रे बोरटे, अभिषेक वर्मा, ओजस प्राविन, कुशाल दलाल और अमित।
लड़कियों में : रागिनी मारको, विनम ज्योथी सुरेखा, अवनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी, प्रगति, तानिप्राथी चिकिथा, साक्षी चौधरी व परणीत कौर। रिकर्व लड़कों में : भूमादेवरा धीरज, मृणाल चौहान, अतानु दास, तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार, नीरज चौहान, तुषार शैलके व इंद्रचंद स्वामी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में : सिमरनजीत कौर, संगीता, भजन कौर, मधू वेदवान, प्राची सिंह, अंकिता भक्त, तनीषा वर्मा, अदिति जायसवाल।
वर्जन
तीरंदाज तीन दिन तक ट्रायल में भाग लेंगे। 20 फरवरी को एशियन गेम्स में जाने वाली टीमों की घोषणा की जाएगी। पहले दिन 64 में 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ। अब इनमें से उत्कृष्ट 16 चुने जाएंगे। इसके बाद कैंप लगाकर इन्हें कड़ा अभ्यास कराया जाएगा ताकि यह चीन में होने प्रतियोगिता में पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ा सकें।
- ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, साई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed