फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3,128 farmers received Rs 5.99 crore in their accounts after direct sowing of paddy.

Sonipat News: धान की सीधी बिजाई करने पर 3,128 किसानों के खातों में आए 5.99 करोड़

Wed, 04 Feb 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
3,128 farmers received Rs 5.99 crore in their accounts after direct sowing of paddy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान की रोपाई के बजाय उसकी सीधी बिजाई करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सोनीपत जिले के 3,128 किसानों के बैंक खातों में कुल 5.99 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेजी गई है।

कृषि विभाग की ओर से अनुदान वितरण से पहले पंजीकृत क्षेत्र का विस्तृत सत्यापन कराया गया। इसके तहत न केवल जिलास्तर पर भौतिक जांच की गई बल्कि रिपोर्ट की पुष्टि के लिए मुख्यालय से विशेष टीम भी सोनीपत पहुंची। वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र किसानों को अनुदान राशि दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4,500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अनुरूप पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि का हस्तांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13,311 एकड़ में मिली सीधी बिजाई

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खरीफ सीजन में जिले में लगभग 28 हजार एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई करने के लिए पंजीकरण कराया गया था लेकिन जांच के दौरान 13,311 एकड़ पर ही सीधी बिजाई की पुष्टि हुई। इसके आधार पर 3,128 किसानों को अनुदान का लाभ दिया गया है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन में जिले में 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की गई थी।


जल संरक्षण को लेकर विभाग गंभीर : कृषि उपनिदेशक

कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि विभाग जल संरक्षण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी अभियान के तहत सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को समय पर अनुदान राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed