{"_id":"607888958ebc3edf61452751","slug":"3000-covid-beds-will-be-increased-private-hospitals-will-cooperate-sonipat-news-rtk604632442","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 कोविड बेड बढ़ाए जाएंगे, प्राइवेट अस्पतालों का लेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 कोविड बेड बढ़ाए जाएंगे, प्राइवेट अस्पतालों का लेंगे सहयोग
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अफसरों संग बैठक की। उन्होंने डीसी को संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी श्यामलाल पूनिया ने सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया को निर्देश दिए कि जिले में 3000 कोविड बेड की व्यवस्था की जाए। हर संभावित स्थिति के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं। इस काम में निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाए।
डीसी ने बताया कि कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी करने की बात सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही है और सभी विभाग उसका पालन करेंगे। डीसी जिले के उन सभी विभागों के बीच तालमेल की निगरानी रखेंगे जो संक्रमण को रोकने के लिए कार्ययोजना पर काम करेंगे। कोई भी विवाह समारोह, जागरण, अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम दिन में ही संपन्न किए जाएं। नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए। नागरिकों को मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने व भीड़ में जाने से बचने के लिए प्रेरित करते रहें।
जिले में लागू हो सकती है धारा 144
डीसी ने बताया कि गांवों या शहर में भीड़ को एकत्र नहीं होने देने के लिए धारा 144 लागू हो सकती है। डीसी के अनुसार कोरोना संक्रमित के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहयोग लिया जाएगा। बाजारों को बंद नहीं किया जाएगा, बशर्तें उनमें कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा हो। आम नागरिक मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें और बीमारी से खुद को बचाएं। मेडिकल स्टोर पर सरकार विशेष नजर रखेंगी कि कहीं किसी दवा या मास्क का बिना वजह स्टॉक तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेसिंग और टेस्टिंग बढ़ाई जाए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईएमए की सहायता से निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की बैठक लेकर जरूरी सहयोग लें। उन्होंने बीपीएस महिला विवि के छात्रावास को भी अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मामलों में ट्रेसिंग व टेस्टिंग के निर्देश दिए। बैठक में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, नगर निगम के आयुक्त जगदीश चंद्र शर्मा, एएसपी निकिता खट्टर, एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश जितेंद्र जोशी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया, डीईओ बिजेंद्र नरवाल, डॉ. आदर्श शर्मा मौजूद रहे।