फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 votes will be removed from the voter list of Thana Kalan, the court ordered

थाना कलां की मतदाता सूची से हटाई जाएंगी 300 वोट, न्यायालय ने दिए आदेश

Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
300 votes will be removed from the voter list of Thana Kalan, the court ordered
न्यायालय की तरफ से गांव थाना कलां की मतदाता सूची से 300 मतदाताओं के नाम हटाने के आदेश दिए गए हैं। इनमें वह मतदाता शामिल हैं जिनकी या तो मौत हो चुकी है या फिर उन्होंने कहीं और वोट बनवा लिए हैं। मामले को लेकर सरपंच पद के प्रत्याशी बलराम ने पहले प्रशासनिक स्तर पर मांग उठाई। जब मामले का समाधान होता नहीं दिखाई दिया तो उसे लेकर न्यायालय में गुहार लगाई थी। सुनवाई के बाद न्यायाधीश रेणू सोलखे ने संबंधित अधिकारियों को मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वकील रामभगत दहिया ने बताया कि थाना कलां में सरपंच पद के प्रत्याशी व पूर्व सरपंच बलराम ने कुछ दिन पहले गांव के उन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी जिनका या तो निधन हो चुका है या फिर एक ही मतदाता की एक से अधिक वोट हैं। चुनाव कार्यालय सोनीपत की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय को विलोपन सूची जारी कर वोट हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किए जाने पर प्रत्याशी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल्द विलोपन सूची को डिलीट करने का आश्वासन दिया। थाना कलां गांव में कुल 4205 मतदाता है, इनमें 2288 पुरुष व 1915 महिला शामिल है। जिसमें से अब करीब 300 वोट हटाई जाएगी। गांव में नई मतदाता सूची के आधार पर 9 व 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed