फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 days of farmers' agitation completed at Kundli border

कुंडली बॉर्डर: किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे, यू-टर्न साबित होगा 27 सितंबर का भारत बंद

Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य बलबीर राजेवाल ने बुधवार को बताया कि लाखों किसान देश में खाद्य और खेती के कॉरपोरेट अधिग्रहण के खिलाफ 26 नवंबर, 2020 से लगातार राजमार्गों पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां उन्हें बैरिकेड लगाकर आगे जाने से रोक दिया गया था

विज्ञापन
300 days of farmers' agitation completed at Kundli border
कुंडली में भारत बंद के समर्थन में पैदल मार्च निकालते किसान। संवाद - फोटो : Sonipat

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से 26 नवंबर 2020 को दिल्ली में जाने से रोकने के बाद लाखों किसानों को दिल्ली की सीमा पर डटे आज 300 दिन हो चुके हैं। केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते लाखों किसान धूप, बारिश, ठंड व विषम परिस्थितियों में सड़कों पर हैं। मगर किसानों की दृढ़ इच्छा शक्ति ने आंदोलन को देशव्यापी बना दिया और 27 सितंबर का भारत बंद सरकार के लिए यू टर्न साबित होगा।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य बलबीर राजेवाल ने बुधवार को बताया कि लाखों किसान देश में खाद्य और खेती के कॉरपोरेट अधिग्रहण के खिलाफ 26 नवंबर, 2020 से लगातार राजमार्गों पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां उन्हें बैरिकेड लगाकर आगे जाने से रोक दिया गया था। उनकी मांग है केंद्र सरकार को मालूम है, वह किसानों की जायज मांगों को हठपूर्वक ठुकराती रही है। भले ही किसान देश में श्रमजीवियों का सबसे बड़ा समूह है और लोकतंत्र में चुनावों में किसानों की भूमिका काफी अहम होती है।
विज्ञापन


भारत बंद को सफल बनाने की तैयारी जोरों पर
किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने की तैयारी जोरों पर है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठनों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क किया जा रहा है और उनका समर्थन जुटाया जा रहा है। किसान आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन बन रहा है। अनेक किसान संगठनों, श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों, छात्र संघों, महिला संगठनों, ट्रांसपोर्टर संघों और अन्य की संयुक्त योजना बैठकों के अलावा तैयारी में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बंद के आह्वान पर अधिक से अधिक नागरिकों को एकजुट करने के लिए महापंचायतों का भी आयोजन किया जा रहा है। किसानों द्वारा भारत बंद के लिए समर्थन जुटाने के लिए बाइक रैली और साइकिल यात्रा भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बंद ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed