फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   30 MLD capacity STP will be built in Rathdhana with Rs 90 crores.

Sonipat News: राठधना में 90 करोड़ से बनेगा 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी

Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 MLD capacity STP will be built in Rathdhana with Rs 90 crores.
फोटो 18: सोनीपत के राठधना स्थित एसटीपी। स्रोत: पाठक
सोनीपत। शहर के पूर्वी क्षेत्र में सीवर समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस समस्या के समाधान के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से राठधना में 30 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एसडीएमए ने टेंडर लगाया है। प्लांट के निर्माण पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 8 जुलाई को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। राठधना में पहले से ही 30 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चल रहा है। अब आबादी बढ़ने के कारण शहर का पूरा पानी शोधित करने में परेशानी आ रही है। एक और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना लंबे समय से बन रही थी।
विज्ञापन

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद अब सिरे चढ़ने जा रही है। इससे पहले वर्ष 2014 में राठधना के एसटीपी की मरम्मत की गई थी। दो नए रिएक्टर और दो सैप्टिक टैंक बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
शहर के कई इलाकों में सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। इसे लेकर लोग निगम कार्यालय में शिकायत कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से लोगों को तत्काल राहत देने के लिए सीवर की सफाई भी करा दी जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है।
सिक्का कॉलोनी रेलवे लाइन पार के इलाके में सीवर समस्या बड़ी चुनौती है। इससे अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी तीनों परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed