{"_id":"65429763d5248c967a0e7e1b","slug":"30-bs-4-buses-removed-from-entry-ban-in-delhi-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8749-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी से बीएस-4 की 30 बसें हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी से बीएस-4 की 30 बसें हटाईं
Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीएस-4 मानक की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। बुधवार से लगाई गई पाबंदी के बाद पहले दिन रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट पर चल रही करीब 30 बसें हटा ली हैं। जिससे लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रही। जयपुर, आगरा, चंडीगढ़ के लिए दिल्ली होकर जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। इस कड़ी में बुधवार से बीएस 4 इंजन वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। जिस कारण सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली होकर आगरा, जयपुर, शिमला, चंडीगढ़ सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाली करीब 30 बसें को हटाना पड़ा है। हालांकि इनके स्थान पर बीएस-6 मानक की बसों को रवाना किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि नए नियमों के बाद व्यवस्था परिवर्तन होने से पहले दिन यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई है, लेकिन उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया गया है।
डिपो में बीएस-4 मानक की 48 बसें
सोनीपत बस डिपो में करीब 48 बसें बीएस-4 मानक की हैं। इनमें से 18 बसें दिल्ली, 5 बसें जयपुर व 5 आगरा रवाना की जाती हैं। इनके अलावा 10 बसें लोकल रूट पर चलाई जा रही हैं। इन बसों में 28 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल हैं। दिल्ली में प्रवेश पर लगी पाबंदी के बाद इन सभी बसों को हटा लिया गया है। इन बसों के स्थान पर बीएस-6 मान की बसें भेजी जाएंगी। वहीं दिल्ली रूट से हटाई गई बसों को लोकल व अन्य रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
संत निरंकारी समागम में भेजी 20 बसें, रूटों पर यात्री रहे परेशान
भोड़वाल माजरी में हुए संत निरंकारी समागम में आए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने बुधवार को 20 बसें रवाना की। जिससे विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी रही। जिसका खामियाजा यात्रियों को
भुगतना पड़ा। जिसके चलते खरखौदा, झज्जर, खानपुर, रोहतक सहित अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वीरवार को भी समागम में करीब 15 बसें भेजी जाएगी।
बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में बीएस-4 मानक की बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। जिस कारण इस रूट पर चलने वाली बीएस-4 मान की सभी बसों को हटा लिया गया है। उनके स्थान पर बीएस-6 मान की बसें भेजी गई हैं। व्यवस्था परिवर्तन होने से पहले दिन लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई है। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सकेगी।
गजेंद्र सिंह, डीआई, बस डिपो, सोनीपत