{"_id":"682cdc505966523a4e0504e2","slug":"3-miscreants-looted-the-car-crushed-the-constable-2-jumped-from-the-bridge-during-the-siege-both-got-their-legs-broken-admitted-to-the-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136901-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 3 बदमाशों ने कार लूटी, सिपाही को कुचला...घेराबंदी पर 2 पुल से कूदे, दोनों की टांगें टूटीं, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 3 बदमाशों ने कार लूटी, सिपाही को कुचला...घेराबंदी पर 2 पुल से कूदे, दोनों की टांगें टूटीं, अस्पताल में भर्ती
Wed, 21 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में भर्ती पुलिस पर जानलेवा हमला करने के बाद भागते हुए प
खरखौदा। ओला कंपनी के चालक पर हमला कर बहादुरगढ़ के गांव परनाला से कार छीनकर भागे तीन बदमाशों को खरखौदा पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कार पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाने की कोशिश की।
एसआई और हवलदार ने कूदकर जान बचा ली, मगर गाड़ी के चपेट में आने से उनके चालक का पैर टूट गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुल से कूदने के कारण दो के पैर टूट गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एसआई चांद सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ देर रात करीब दो बजे गश्त पर थे। सोनीपत रोड पर पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त दो कारें खड़ी मिलीं। उनके पास सिसाना के सरपंच जगबीर सिंह खड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम उनसे हादसे के बारे में जानकारी ले रही थी तो सूचना मिली कि बहादुरगढ़ से छीनी गई स्विफ्ट कार खरखौदा की तरफ आ रही है। इस पर उन्होंने टीम के साथ सोनीपत मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
छीनी गई कार का डायल-112 की टीम ने पीछा कर रही थी। जब कार सवार पुलिस नाके पर पहुंचे तो उन्हें टॉर्च दिखाकर रुकने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की।
इतने में डायल-112 की गाड़ी के आने पर फंसता देखकर एक बदमाश ने पुलिस को टक्कर मारने के लिए कहा। इस पर बदमाश ने तेज रफ्तार में कार चलाकर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की।
वह और हवलदार संदीप ने एक तरफ कूदकर जान बचाई, मगर पुलिस की गाड़ी चलाने वाले दीपक को चपेट में ले लिया। इससे उनका पैर टूट गया। टक्कर मारने के बाद बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस टीम दीपक को खरखौदा अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।