फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 lakh liters of water supply reduced from Jajal Renewal, drinking water shortage increased in the city

जाजल रेनीवेल से 3 लाख लीटर पानी की सप्लाई हुई कम, शहर में बढ़ी पेयजल किल्लत

Sun, 04 Apr 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
3 lakh liters of water supply reduced from Jajal Renewal, drinking water shortage increased in the city
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। यमुना सूखने के कारण गर्मी शुरू होने से पहले ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव जाजल में लगे रेनीवेल से तीन लाख लीटर पानी की सप्लाई कम होने लगी है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों को इस बार शहर की कॉलोनियों में पानी सप्लाई करने में दिक्कत हो सकती है। रेनीवेल के सहारे ही आधे शहर में पानी की सप्लाई होती है और शहर में अभी पानी की ज्यादा खपत नहीं होने के बावजूद पूर्ति करने के लिए 16 घंटे की जगह 24 घंटे ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। गर्मी में पानी की खपत बढ़ने से शहर की करीब 1.5 लाख से ज्यादा आबादी को पेयजल संकट से गुजरना पड़ेगा।
शहर में रहने वाले लोगों की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से यमुना के किनारे जाजल गांव में रेनीवेल लगाए गए थे। जहां से शहर तक पानी लाने के लिए 16 किमी लंबी पाइप लाइनें बिछाई गईं। जाजल के रेनीवाल को नवंबर 2016 में शुरू करके रेलवे लाइन से पहले के आधे शहर में यमुना के पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। जाजल के रेनीवेल से 15 लाख लीटर पानी की रोजाना सप्लाई शहर में होती थी, लेकिन पिछले साल बारिश कम होने के साथ ही यमुना में पानी ज्यादा नहीं आया और इस समय यमुना सूख चुकी है। यमुना में केवल यूपी की तरफ पानी गड्ढों में भरा हुआ है। इसकी वजह से जाजल में जहां रेनीवेल लगे हुए हैं, वहां जलस्तर कम हो गया है। इसके कारण शहर में तीन लाख लीटर पानी की कम सप्लाई हो गई। जल आपूर्ति के लिए पहले 16 घंटे ट्यूबवेल चलाए जाते थे, वहीं अब 24 घंटे ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान के लिए दूसरा विकल्प ढूंढा जा रहा है। क्योंकि पहले ही गर्मी के दिनों में बिजली के अघोषित कट लगने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है तो 12 लाख लीटर पानी की सप्लाई से लोगों की प्यास कैसे बुझ सकेगी, यह सवाल खड़ा हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

राठधना रोड पर बसी कॉलोनियां होगी अधिक प्रभावित
शहर के आईटीआई चौक से लेकर राठधना रोड पर बसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। राठधना रोड पर पटेल नगर, बैंयापुर खुर्द, कैलाश कालोनी, बंदेपुर, नरेंद्र नगर, रूप नगर, उत्तम नगर, पंचशील कॉलोनी, डबल स्टोरी, शंकर कॉलोनी में रहने वालों लोगों के लिए सबसे ज्यादा पेयजल संकट का खतरा बना हुआ है।

यमुना का जलस्तर नहीं बढ़ने के कारण जाजल रेनीवेल से शहर में पानी कम सप्लाई हो रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर पानी की खपत भी बढ़ेगी, इससे पहले ही नगर निगम की ओर से नया विकल्प ढूंढा जा रहा है, जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। - अशोक रावत, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed