फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 arrested in attack on power grid employee

Sonipat News: पावर ग्रिड कर्मी से लूटपाट करने के तीन आरोपी काबू

Tue, 06 Dec 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in attack on power grid employee
सोनीपत। गांव बादशाहपुर माच्छरी के पास पावर ग्रिड के अप्रेंटिस कर्मी को पिस्तौल अड़ाकर मोबाइल, नकदी, स्मार्ट वॉच व क्रेडिट कार्ड लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपी गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी मुकेश उर्फ रवि व जींद के गांव मेहरड़ा निवासी अतुल व शिवकुमार है।
विज्ञापन

मामले को लेकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित गांव कसेरुआ कलां निवासी आशीष कुमार बिंद ने मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि वह गांव बादशाहपुर में स्थित पावर ग्रिड में अप्रेंटिस कर्मी हैं और वहीं पर रहते हैं। वह रविवार को दिल्ली गए थे। रात को वह सोनीपत से माच्छरी गांव के अड्डे पर ऑटो में सवार होकर पहुंचे थे। वहां से वह पैदल ही पावर ग्रिड की तरफ जा रहे थे। जब वह बीच रास्ते पहुंचे थे तो बाइक सवार तीन बदमाश पिस्तौल अड़ाकर मोबाइल फोन, पर्स व स्मार्ट वॉच लूट ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ रवि, अतुल व शिवकुमार को काबू कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed