फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   280 roadways buses booked for Sant Nirankari Samagam, passengers will face problems

Sonipat News: संत निरंकारी समागम के लिए 280 रोडवेज बसें बुक, यात्रियों को होगी परेशानी

Tue, 28 Oct 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
280 roadways buses booked for Sant Nirankari Samagam, passengers will face problems
फोटो 31: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। रोडवेज बस से यात्रा करने वालों को अगले सप्ताह चार दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि संत निरंकारी मिशन ने 280 बसों को बुक किया हुआ है। इन बसों को रोडवेज प्रशासन ने 3 से 6 नवंबर तक हलदाना बॉर्डर के पास संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वहां से चार दिन संत निरंकारी मंडल रोडवेज बसों का संचालन करेगा। संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम इस बार 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आध्यात्मिक स्थल पर लाखों की संख्या में रोजाना संगत पहुंचने लगी है। समागम के संपन्न होने के बाद 3 नवंबर से संगत अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगेगी। उनकी सुविधा के लिए संत निरंकारी मिशन ने सोनीपत से 280 रोडवेज बसों की बुकिंग की है। रोडवेज बसें 6 नवंबर तक श्रद्धालुओं को उनके घर तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 नवंबर को भेजी जाएंगी 50 बसें
रोडवेज विभाग के पास भेजी गई डिमांड के अनुसार 3 नवंबर को संत निरंकारी समागम के अंतिम दिन 50 बसों को भेजगा। 4 नवंबर को बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उस दिन 90 बसें भेजी जाएंगी। 5 नवंबर को 110 बसों को तैनात किया जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को 30 बसें डिमांड के अनुसार भेजी जाएंगी। इसकी वजह से स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संत निरंकारी समागम के संपन्न होने के बाद संत निरंकारी मंडल में चार दिन के लिए 280 रोडवेज बसों की बुकिंग कर दी हैं। मंडल की मांग के अनुसार 3 नवंबर से 6 नवम्बर तक क्रमानुसार बसें भेजी जाएंगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed