{"_id":"6a5942c97c76cf5be007de8c","slug":"2725-applicants-for-788-iti-seats-first-merit-list-to-be-released-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157062-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई की 788 सीटों के लिए 2725 दावेदार, पहली मेरिट सूची आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई की 788 सीटों के लिए 2725 दावेदार, पहली मेरिट सूची आज होगी जारी
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत आईटीआई में पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
सोनीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पहली मेरिट सूची जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 12 आईटीआई में संचालित 22 ट्रेड की 788 सीटों के लिए 2725 युवाओं ने आवेदन किया है।
मेरिट सूची के आधार पर शुक्रवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। निदेशालय के कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 17 से 21 जुलाई तक होगा जबकि 22 जुलाई तक फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करनी होगी।
इस बार विद्यार्थियों को एक साथ कई ट्रेड और संस्थानों का विकल्प चुनने की सुविधा दी गई थी। अधिकांश अभ्यर्थियों ने दो से सात ट्रेड तक का चयन किया, जिससे उन्हें प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ सके। जुलाई की शुरुआत में ट्रेड विकल्प उपलब्ध होने के बाद आवेदन प्रक्रिया में तेजी आई और अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
आईटीआई परिसरों में बनाए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड विकल्प चुनने में सहायता दी गई। अब संस्थानों का पूरा फोकस मेरिट सूची के अनुसार दाखिला प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने पर है।
दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम
पहला चरण
17 जुलाई : पहली मेरिट सूची जारी
17 से 21 जुलाई : दस्तावेज सत्यापन
22 जुलाई तक : फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करना
दूसरा चरण
23 जुलाई : दूसरी कटऑफ सूची
23 से 26 जुलाई : विकल्प संशोधन
28 से 31 जुलाई : दस्तावेज सत्यापन
1 अगस्त तक : फीस जमा
तीसरा चरण
3 अगस्त : तीसरी कटऑफ सूची
7 से 11 अगस्त : दस्तावेज सत्यापन
12 अगस्त तक : फीस जमा
चौथा चरण
14 अगस्त : चौथी कटऑफ सूची
18 से 21 अगस्त : दस्तावेज सत्यापन
22 अगस्त तक : फीस जमा
वर्जन
निदेशालय के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से संचालित की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि मेरिट सूची में नाम आने पर निर्धारित तिथि के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
विक्रम सिंह, प्राचार्य आईटीआई सोनीपत