{"_id":"6758112ccae3d47fbe0829f6","slug":"2700-mt-urea-fertilizer-rack-installed-at-sonipat-station-there-will-be-no-shortage-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत स्टेशन पर लगी 2700 एमटी यूरिया खाद की रैक, नहीं होगी कमी; विभिन्न खाद केंद्रों पर भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत स्टेशन पर लगी 2700 एमटी यूरिया खाद की रैक, नहीं होगी कमी; विभिन्न खाद केंद्रों पर भेजा जाएगा
Tue, 10 Dec 2024 03:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 10 Dec 2024 03:30 PM IST
सार
सोनीपत में रबी सीजन के दौरान करीब 62 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दिसंबर माह में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ जाती है। किसानों को यूरिया खाद की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग लगातार यूरिया खाद की डिमांड मुख्यालय भेज रहा है।
विज्ञापन
यूरिया खाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत जिला में यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। सोनीपत स्टेशन परिसर पर मंगलवार को 2700 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद की रैक लगी। कृषि अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली से सोनीपत में कुल 2700 एमटी यूरिया खाद पहुंची है। इसमें से जल्द 500 एमटी दिल्ली तो 100 एमटी यूरिया खाद पानीपत भेजी जाएगी। शेष 2100 एमटी यूरिया खाद जिले के खाद विक्रेताओं तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले 1 दिसंबर को सोनीपत 2600 एमटी यूरिया खाद पहुंची थी। इसमें से 900 एमटी दिल्ली तो 100 एमटी यूरिया खाद को पानीपत भेजा गया था। शेष 1600 एमटी यूरिया खाद को जिला के खाद विक्रेताओं तक पहुंचा गया था। अधिकारियों ने कहा कि जिला में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की औसतन बिजाई होती है। इसके अतिरिक्त पांच से सात हजार हैक्टेयर भूमि में किसान सरसों की बिजाई करते हैं।
विज्ञापन
सोनीपत में रबी सीजन के दौरान करीब 62 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दिसंबर माह में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ जाती है। किसानों को यूरिया खाद की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग लगातार यूरिया खाद की डिमांड मुख्यालय भेज रहा है। मंगलवार को सोनीपत स्टेशन पर 2700 एमटी यूरिया खाद की रैक लगी है। जिला में जितनी खाद पहुंचेगी, उसकी 40 फीसदी पैक्स पर भेजी जाएगी, ताकि किसानों को अपने घर के आसपास ही खाद उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
जिला के किसानों को यूरिया खाद के लिए परेशानी नहीं झेलनी पडे़गी। मंगलवार को सोनीपत स्टेशन पर 2700 यूरिया खाद की रैक लगी। इसमें से 2100 एमटी यूरिया जिला के किसानों को मुहैया करवाई जाएगी। किसानों को दिसंबर में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद की खरीद करें। -डॉ. पवन शर्मा, उप निदेशक, कृषि विभाग, सोनीपत।