फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   27 departments provided services at the Seva Setu camp, and issues were resolved on the spot.

Sonipat News: सेवा सेतु कैंप में 27 विभागों ने दी सेवाएं, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

Wed, 30 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
27 departments provided services at the Seva Setu camp, and issues were resolved on the spot.
फोटो: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप में स्टॉल पर दवा लेते लोग। संवाद - फोटो : Archive
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 27 विभागों ने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कैंप में पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कैंप में पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान
राजेंद्र नगर निवासी रेखा ने बताया कि उनकी पेंशन बंद हो गई थी। कैंप में पहुंचने पर उनकी समस्या का समाधान कर पेंशन दोबारा शुरू कर दी गई। कोट मोहल्ला निवासी सीमा ने भी पेंशन संबंधी कार्य पूरा होने पर प्रशासन का आभार जताया। दोनों ने कहा कि एक ही स्थान पर अधिकारियों की मौजूदगी से सरकारी काम आसानी से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed