फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   27 crore approved for Gohana-Baroda road, will be widened in the city

Sonipat News: गोहाना-बरोदा सड़क के लिए 27 करोड़ मंजूर, शहर में होगी चौड़ी

Thu, 18 Sep 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
27 crore approved for Gohana-Baroda road, will be widened in the city
फोटो 43: सोनीपत के गोहाना-बरोदा रोड पर खस्ताहाल सड़क से गुजरती कार। स्रोत: पाठक
गोहाना। गोहाना- बरोदा मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से बार-बार की जा रही मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरी हो गई। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना से बरोदा, बनवासा, रिंढाना से सोनीपत जिले की सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में सड़क चौड़ी की जाएगी तो गांवों के आबादी इलाके में सीमेंटेड बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने बताया कि लंबे अरसे से गोहाना को जुलाना से जोड़ने वाली सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों के साथ विभिन्न संगठनों ने मांग उठाई थी। सड़क निर्माण के लिए जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही टेंडर लगाया जाए। शर्मा ने बताया कि गोहाना शहर में बाबू जगजीवन राम चौक से गोहाना रोड फाटक तक सड़क चौड़ी की जाएगी। वहीं, मोर चौक, वजीरपुरा मोड़ तक सड़क सीमेंटेड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 किलोमीटर लंबी सड़क में गांव बरोदा, गांव बनवासा, गांव रिंढाना में सड़क को सीमेंटेड बनाया जाएगा ताकि जलभराव आदि होने पर टूटे न। उन्होंने कहा कि गांव रिंढाना में जिले की सीमा तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्र में बरोदा रोड के सुधार होने से छोटे दुकानदारों और इस सड़क से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को इसका लाभ होगा।
विधायक नरवाल बोले-मैंने विस में उठाई थी मांग

बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने कई बार विधानसभा व उनकी समितियों की बैठक में मुद्दा उठाया था। सड़क निर्माण एस्टीमेट तैयार करवाने से लेकर मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया उन्होंने खुद अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से पूरी करवाई है।

विधायक के अनुसार यह मार्ग काफी दिन से जर्जर है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आबादी वाले क्षेत्रों में इस मार्ग को सीमेंट-कंक्रीट का बनाया जाएगा ताकि बरसात के दिनों में मार्ग पानी से खराब न हो। सड़क की चौड़ाई 23 फीट रखी गई है जिससे लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। 27 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र में इसकी आवाज उठाने और मांग करने के बाद यह स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed