फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 km roads will be rebuilt in rural areas with Rs 11.40 crores

Sonipat News: ग्रामीण अंचल में 11.40 करोड़ से होगा 26 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण

Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
26 km roads will be rebuilt in rural areas with Rs 11.40 crores
फोटो 18- सोनीपत के गन्नौर में खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : पी
गन्नौर। नाबार्ड योजना के तहत गन्नौर के ग्रामीण अंचल में करीब 11.40 करोड़ रुपये से 3 सड़कों के 26 किलोमीटर का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात मुख्यालय से अलॉटमेंट लेकर जुलाई में सड़कों के सुधार का काम शुरू करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को इन खस्ताहाल सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा में क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों को उठाया गया था। जिस पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के सहयोग से हलके के विकास कार्यों को गति मिल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई गांवों को आपस वाले संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। इन सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य जल्द करवाया जाएगा। कुछ सड़कों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय में पूरे किए जाएं काम
विधायक ने विभाग के उपमंडल अभियंता अनिल चहल को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करवाया जाए। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इन कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का सपना है कि हर गांव, गली को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए। लोगों के सहयोग व अधिकारियों के प्रयास से इस सपने को जल्द साकार किया जाएगा।
करीब 12 गांव के लोगाें को मिलेगी सुविधा
तीन सड़कों का पुनर्निर्माण होने से करीब 12 गांव के लोगाें को राहत मिलेगी। क्षेत्रवासी प्रमोद, कुलदीप, योगेंद्र, संदीप, विक्रम, सुनील ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़कों का पुनर्निर्माण होने से आवागमन आसान होगा। किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी जाने में परेशानी नहीं होगी। खस्ताहाल सड़कों से कई बार खराब होने वाले वाहन चालकों का आर्थिक बोझ कम होगा। विद्यार्थियों को विद्यालय व महाविद्यालय पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
गांव शहजादपुर से भिगान वाया कामी की 7.35 किलोमीटर सड़क पर 4 करोड़ 34 लाख 18 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गन्नौर-शाहपुर रोड से खानपुर वाया सैय्याखेड़ा, कैलाना, दुभेटा व कासंडी की 16.15 किलोमीटर सड़क पर 5 करोड़ 62 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। गांव तेवड़ी से बजाना कलां तक 2.25 किलोमीटर सड़क पर 1 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed