फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2526 candidates filed nominations, highest for the post of Panch

2526 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, सबसे ज्यादा पंच पद के लिए हुए

Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
2526 candidates filed nominations, highest for the post of Panch
सोनीपत। पंचायत चुनाव को लेकर चौथे दिन 2526 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन पंच पद के 1472 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। संबंधित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालयों में नामांकन जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। साथ ही गांवों के सरकारी स्कूलों में सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन जमा कराने के लिए प्रत्याशी काफी संख्या में पहुंचे। वीरवार को पंचायत समिति के 286, सरपंच पद के लिए 768 व पंच पद के लिए 1472 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
विज्ञापन

सोनीपत खंड में पंचायत समिति के लिए 46, सरपंच पद के लिए 121 व पंच पद के लिए 107 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। गन्नौर खंड में पंचायत समिति के लिए 36, सरपंच पद के लिए 141 व पंच पद के लिए 198 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। मुरथल खंड में पंचायत समिति के लिए 33, सरपंच पद के लिए 87 व पंच पद के लिए 172 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। राई खंड में पंचायत समिति के लिए 44, सरपंच पद के लिए 89 और पंच पद के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। खरखौदा खंड में पंचायत समिति के लिए 49, सरपंच पद के लिए 106 व पंच पद के लिए 231 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। गोहाना खंड में पंचायत समिति के लिए 30, सरपंच पद के लिए 80, पंच पद के लिए 188 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। मुंडलाना खंड में पंचायत समिति के लिए 30, सरपंच पद के लिए 89 व पंच पद के लिए 147 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। कथूरा खंड में पंचायत समिति के लिए 17, सरपंच पद के लिए 55, पंच पद के लिए 80 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed